राजनांदगांव, महाराष्ट्र-मध्यप्रदे श- छत्तीसगढ़ (एमएमसी) जोन के जंगल में मौजूद नक्सलियों से जिला पुलिस ने सरेंडर की अपील की है। एसपी अंकिता शर्मा ने इसे लेकर नक्सलियों के नाम पत्र जारी किया है। जिसमें सभी नक्सल सदस्यों को सरेंडर कर मुख्य धारा में लौटने की अपील की है।
एमएमसी जोन के नक्सलियों को सरेंडर के लिए मदद करने 6 मोबाइल नंबर भी जारी किया है। इसमें राजनांदगांव एसपी का मोबाइल नंबर 9479192100 सहित एएसपी मुकेश ठाकुर 961706288, एसडीओपी आशीष कुंजाम 9479192107, डीएसपी अंब्रेश कुजूर 9479192134, निरीक्षक अवनीश श्रीवास 9479192126 सहित एंटी नक्सल सेल के 8770442559 नंबर शामिल है। बता दें कि बीते दिनों एमएमसी जोन के प्रवक्ता विनोद नागपुरे उर्फ अनंत ने सरेंडर किया है। जिसके बाद शेष सािथयों के लिए 1 जनवरी तक का समय देने की बात कही थी। एसपी शर्मा ने जोन में सक्रिय नक्सलियों को सरेंडर करने की अपील करते हुए शासन की योजनाओं की लाभ लेने कहा है।
भोपाल रतलाम जिले के थाना जावरा शहर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील…
भोपाल भारतीय संस्कृति में माता-पिता को देवतुल्य माना गया है। उनके सम्मान, सेवा और आशीर्वाद…
नीमच जनपद पंचायत जावद के अध्यक्ष गोपाल चारण के रिश्वत लेते पकड़े जाने के मामले…
रायपुर आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़ श्री महादेव कावरे (आईएएस) के सेवानिवृत्त होने…
रायपुर छत्तीसगढ़ में सुशासन और नागरिक सुविधाओं को केंद्र में रखकर प्रशासनिक व्यवस्थाओं में व्यापक…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप संचालित 'मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान' के तहत दंतेवाड़ा…