छत्तीसगढ़

Rajnandgaon : पेंड्री मुक्तिधाम से हॉस्पिटल तक सड़क निर्माण के लिए 194.59 लाख की स्वीकृति…

राजनांदगांव, नगर निगम में महापौर मधुसूदन यादव की अध्यक्षता में एमआईसी की बैठक बुधवार को हुई। बैठक में राष्ट्रीय परिवार सहायता योजनांतर्गत व सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनांतर्गत पात्र हितग्राहियों को लाभ देने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका की नियुक्ति के अलावा गणेश पर्व प्रतियोगिता 2025 के परिणामों की स्वीकृति सहित निविदा आमंत्रण व न्यूनतम दर की स्वीकृति तथा व्यवसायिक परिसर के दुकानों के अलावा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर स्वीकृति प्रदान की गई।

महापौर यादव ने बताया कि बैठक में प्रति वर्षानुसार इस वर्ष गणेश पर्व प्रतियोगिता के परिणामों की स्वीकृति के अलावा राष्ट्रीय परिवार सहायता योजनांतर्गत पात्र हितग्राहियों को सहायता राशि भुगतान किए जाने की स्वीकृति तथा लोक सेवा केन्द्र से प्राप्त सामाजिक सुरक्षा पेंशन के पात्र आवेदनों की अनुशंसा सहित स्वीकृति के लिए सामान्य सभा को अग्रेषित किया गया। साथ ही आंगनबाड़ी केन्द्रों में कार्यकर्ता व सहायिका की नियुक्ति के प्रकरण को स्वीकृति प्रदान की गई। निगम स्वामित्व के बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान अंतर्गत राजनांदगांव निगम सीमाक्षेत्र बाल विवाह मुक्त संबंधी अनुशंसा की गई।

इन कार्यों को दी स्वीकृति महापौर यादव ने बताया कि शासन द्वारा नार कन्हैया नाला से जिला अस्पताल तक नाला निर्माण किए जाने शासन द्वारा स्वीकृत राशि 350.00 लाख रुपए एवं मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजनांतर्गत 2000 सीटर आडिटोरियम निर्माण लागत राशि 1592.06 लाख रुपए की निविदा आमंत्रण की अनुशंसा की गई। ट्रांसपोर्ट नगर में नाली, रोड व पानी के लिए 490.04 लाख तथा पेंड्री मुक्तिधाम से हॉस्पिटल तक सड़क निर्माण के लिए 194.59 लाख की आहुत निविदा में प्राप्त न्यूनतम दर की अनुशंसा की गई। पाइपलाइन विस्तार कार्य के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा।

kgnews

Recent Posts

CG : तेज हवा नहीं चली तो प्रदेश में 7 दिन झमाझम बारिश के आसार …

CG : तेज हवा नहीं चली तो प्रदेश में 7 दिन झमाझम बारिश के आसार …

रायपुर छत्तीसगढ़ में पिछले दस दिनों से अटका हुआ मानसून अब पूरी तरह एक्टिव हो…

4 minutes ago
CG : छत्तीसगढ़ में बाघ खाल की तस्करी नाकाम …

CG : छत्तीसगढ़ में बाघ खाल की तस्करी नाकाम …

जगदलपुर। महाराष्ट्र–छत्तीसगढ़ सीमा पर वन्यजीव तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। ऑपरेशन सेफ…

9 minutes ago
CG : कुएं में स्कूल के प्यून ने किया सुसाइड …

CG : कुएं में स्कूल के प्यून ने किया सुसाइड …

गरियाबंद। जिले से युवक के सुसाइड का सनसनीखेज मामला सामने आया है. विवाद के बाद…

13 minutes ago
CG : रेप केस से पति को बचाने हाईकोर्ट पहुंची पत्नी …

CG : रेप केस से पति को बचाने हाईकोर्ट पहुंची पत्नी …

बैकुंठपुर। बैकुंठपुर में 12 साल की बच्ची को बंधक बनाकर उसके साथ रेप किया गया।…

16 minutes ago
CG : रायपुर के ठाकुर जयदीप सिंह ने सोलो हिमालयन बाइक ट्रिप से बनाया रिकॉर्ड …

CG : रायपुर के ठाकुर जयदीप सिंह ने सोलो हिमालयन बाइक ट्रिप से बनाया रिकॉर्ड …

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कोटा निवासी ठाकुर जयदीप सिंह ने अपनी सोलो हिमालयन…

41 minutes ago
CG : बिलासपुर रेंज कार्यालय में दो पुलिस अधिकारियों को भावभीनी विदाई …

CG : बिलासपुर रेंज कार्यालय में दो पुलिस अधिकारियों को भावभीनी विदाई …

बिलासपुर। पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) कार्यालय, बिलासपुर रेंज में मंगलवार को सेवानिवृत्त होने वाले दो पुलिस…

46 minutes ago