Rajnandgaon : पेयजल व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने की बड़ी पहल…

राजनांदगांव, पत्रकारों की आवासीय कालोनी में पेयजल व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने बड़ी पहल की है। वहां सैंपवेल बनाकर सभी घरों तक पेयजल पहुंचाया जाएगा। इतना ही नहीं कालोनी के मध्य भाग में हाईमास्ट लाइट भी लगाई जाएगी।

शुक्रवार को विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर जितेंद्र यादव ने इन सबके लिए नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा को प्राक्कलन तैयार करने कहा। कलेक्टर ने कालोनी में सीमेंट वाली सड़क के शेष निर्माण को 15 दिनों के भीतर पूरा करने कहा।

कलेक्टर सुबह प्रशासनिक अमले के साथ डोंगरगांव रोड में निर्माणाधीन पत्रकार कालोनी का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उन्होंने कालोनी में चल रहे निर्माण और विकास कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने ठेकेदार को 22 नवंबर तक कालोनी का संपूर्ण निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। प्रेस क्लब के अध्यक्ष सचिन अग्रहरि ने कलेक्टर को जानकारी दी कि कालोनी में विकास कार्य अंतिम चरण में है और कालोनी के उद्घाटन की तैयारी है। उन्होंने बताया कि कालोनी में पानी टंकी और पाइप लाइन बिछाने का काम प्रस्तावित है। कलेक्टर यादव ने मौके पर ही निगम आयुक्त विश्वकर्मा को सैंपवेल के लिए पानी टंकी और पाइप लाइन का प्राक्कलन तैयार करने का निर्देश दिया। इसके पहले आयुक्त विश्वकर्मा ने कालोनी में मूलभूत सुविधाओं को लेकर पदाधिकारियों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने प्रस्तावित प्रवेश द्वारए मंदिरए सड़क बत्तियों को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया।

प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने का भरोसा निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने प्रेस क्लब गृह निर्माण सहकारी समिति मर्यादित के कम आय वाले सदस्यों के भूखंड पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान निर्माण कराने की दिशा में आवश्यक सहयोग करने का आश्वासन भी दिया। इसके लिए उन्होंने ऐसे सदस्यों की सूची भी मांगी। ताकि स्वीकृति के लिए उसे आगे बढ़ाई जा सके। प्रेस क्लब गृह निर्माण सहकारी समिति के अध्यक्ष मिथलेश देवांगन उपाध्यक्ष वीरेंद्र बहादुर सिंह मोहन दास मानिकपुरी जितेंद्र सिंह कमलेश सिमनकर नीरा साहू आदि उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली करेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन का शुभारंभ

प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली करेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन का शुभारंभ

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 17 जुलाई को टीकमगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे।…

6 hours ago
वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए विदिशा पुलिस की सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत बनी मजबूत सहारा

वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए विदिशा पुलिस की सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत बनी मजबूत सहारा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस की “देशभक्ति –जनसेवा” की भावना के अनुरूप वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के…

7 hours ago
नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान

नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान

रायपुर  कभी नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में पहचाना जाने वाला सुकमा आज खेल, शिक्षा…

7 hours ago
“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के पहले दिन प्रदेशभर में व्यापक पैमाने पर हुए जनजागरूकता कार्यक्रम

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के पहले दिन प्रदेशभर में व्यापक पैमाने पर हुए जनजागरूकता कार्यक्रम

भोपाल मध्यप्रदेश को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ मध्यप्रदेश पुलिस एवं द्वारा प्रारंभ किए…

7 hours ago
प्रदेश के 19 जिलों में 39 नवीन सांदीपनी विद्यालयों का लोकार्पण, गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचार आधारित शिक्षा को मिलेगा नया विस्तार

प्रदेश के 19 जिलों में 39 नवीन सांदीपनी विद्यालयों का लोकार्पण, गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचार आधारित शिक्षा को मिलेगा नया विस्तार

भोपाल  प्रदेश के शासकीय स्कूलों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को गुरु के प्रति सम्मान,…

7 hours ago
6 वर्षीय मासूम की आहार नली से सफलतापूर्वक निकाला गया सिक्का, बची जान

6 वर्षीय मासूम की आहार नली से सफलतापूर्वक निकाला गया सिक्का, बची जान

रायपुर  छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के कान, नाक एवं गला (ईएनटी) विभाग के विशेषज्ञ…

7 hours ago