छत्तीसगढ़

Rajnandgaon : मोबाईल पकड़ने से मना करने पर 14 साल की छात्रा आत्महत्या करने कि कोशिश की…

पेंड्रा, मरवाही थाना क्षेत्र के ग्राम कुम्हारी में मंगलवार को हड़कंप मच गया, जब 14 की छात्रा आत्महत्या के इरादे से हंसिया लेकर घर के कमरे में घुसी और कमरा बंद कर लिया। परिजनों ने परीक्षा की तैयारी पर जोर देकर छात्रा को मोबाइल देखने से मना किया था, जिससे नाराज होकर उसने यह कदम उठाया।

परिजनों की सूचना पर पहुंची मरवाही पुलिस 4 घंटे तक कमरे के बाहर से छात्रा से बात करती रही और आखिर में समझाइश देकर उसे सकुशल कमरे से बाहर निकाला। परिजनों की सूचना पर मरवाही थाना प्रभारी सनिप रात्रे टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने करीब चार घंटे से अधिक समय तक बच्ची से संवाद बनाए रखा और उसे शांत करने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद दरवाजे को धीरे-धीरे खोलकर पुलिस बच्ची तक पहुंची और उसके हाथ से हंसिया छुड़ाया। थाना प्रभारी रात्रे ने बताया कि बच्ची मां और छोटे भाई के साथ रहती है।

मां की ओर से लगातार पढ़ाई करने और मोबाइल से दूर रहने की समझाइश से वह तनाव में थी। इसी वजह से उसने यह कदम उठाया। रेस्क्यू के बाद नाबालिग का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे पूरी तरह स्वस्थ बताया। रेस्क्यू में कांतिलाल वानी, अशोक गौतम, मनोज मरावी और कमलेश जगत की भूमिका रही। छात्रा को समझाइश देती पुलिस।

kgnews

Recent Posts

“जल संरक्षण के साथ मिल रहा बंपर रोजगार, मोर गांव, मोर तरिया” अभियान से संवर रहे ग्रामीण क्षेत्र

“जल संरक्षण के साथ मिल रहा बंपर रोजगार, मोर गांव, मोर तरिया” अभियान से संवर रहे ग्रामीण क्षेत्र

रायपुर छत्तीसगढ़ शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता वाले जल संरक्षण एवं संवर्धन कार्यों के तहत बिलासपुर…

10 minutes ago
देवी अहिल्याबाई ने सदियों पहले रखी राष्ट्र जागरण की नींव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

देवी अहिल्याबाई ने सदियों पहले रखी राष्ट्र जागरण की नींव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर के गांधी हाल में पुण्य श्लोका…

20 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुर्ग जिले को दी 739 करोड़ 38 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुर्ग जिले को दी 739 करोड़ 38 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात

रायपुर  सुशासन केवल योजनाएं बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि सरकार का दायित्व है कि…

25 minutes ago
खरीफ सीजन के लिए खाद-बीज का पर्याप्त भंडारण

खरीफ सीजन के लिए खाद-बीज का पर्याप्त भंडारण

रायपुर  भारत सरकार और राज्य शासन के निर्देशानुसार छत्तीसगढ के कोरबा जिले में खरीफ वर्ष…

30 minutes ago
भोपाल में हुआ ‘पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली’ विषय पर प्रथम राष्ट्रीय सम्मेलन

भोपाल में हुआ ‘पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली’ विषय पर प्रथम राष्ट्रीय सम्मेलन

भोपाल  ‘मेनस्ट्रीमिंग-एलआईएफईः पर्यावरण अनुकूल टिकाऊ शहरी आवासों का निर्माण’ विषय पर प्रथम राष्ट्रीय सम्मेलन भोपाल…

45 minutes ago
वैज्ञानिक आधुनिक कृषि का व्यवहारिक अनुभव किसानों को दे : राज्यपाल पटेल

वैज्ञानिक आधुनिक कृषि का व्यवहारिक अनुभव किसानों को दे : राज्यपाल पटेल

भोपाल राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा है कि वैज्ञानिक आधुनिक कृषि तकनीक का व्यवहारिक अनुभव…

1 hour ago