राजनांदगांव, धमकी और प्रताड़ना से तंग आकर युवक के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं प्रताड़ना में शामिल युवती अब भी फरार है।
चिखली के शिक्षक नगर में रहने वाले 22 वर्षीय अमित भौमिक ने 27 दिसंबर को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक के मोबाइल से मिले चैट व वाट्सएप मैसेज में सामने आया कि लखोली निवासी अमीन कुरैशी उसे एक युवती के साथ मिलकर लगातार प्रताड़ित कर रहा था। उससे पैसे की मांग की जा रही थी, वहीं जान से मारने की धमकी भी दी जा रही थी। जिससे परेशान होकर अमित ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आरोपी अमीन कुरैशी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
अंबिकापुर. अंबिकापुर के टिहरी जंगल में 9वीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से हत्या कर…
राजगढ़ मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के खुजनेर थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले भीलखेड़ी…
राजनीति का उद्देश्य समाज कल्याण है, नई पीढ़ी को पूर्व मुख्यमंत्री स्व. गोविन्द नारायण सिंह…
रायपुर. पुलिस कमिश्नरेट रायपुर ने सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने, लापरवाह ड्राइविंग और स्टंटबाजी पर…
भोपाल करोड़ों रुपये की लागत से बनकर तैयार होने के बावजूद लंबे समय से बंद…
रायपुर. राजधानी में प्रतिबंधित नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…