Rajnandgaon : शराब के नशे में शांति भंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार…

बीएनएसएस की धाराओं में कार्रवाई, आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया

राजनांदगांव,थाना चिखली पुलिस ने क्षेत्र में चलाए जा रहे शांति व्यवस्था अभियान के तहत एक आरोपी को शराब के नशे में विवाद कर मोहल्ले की शांति भंग करने के मामले में गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक के पर्यवेक्षण में की गई।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी सुखदेव साहू, पिता स्व. तिलकराम साहू, उम्र 29 वर्ष, निवासी मोतीपुर आजाद चौक चुन्नीलाल गली, शराब के नशे में मोहल्ले में विवाद कर शांति भंग की स्थिति उत्पन्न कर रहा था। उसके द्वारा किए जा रहे कृत्य से संज्ञेय अपराध होने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने उसे हिरासत में लिया।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध बीएनएसएस की धारा 170, 126 और 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है और उसे माननीय न्यायालय राजनांदगांव में पेश कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अवैध गांजा–शराब बिक्री, असामाजिक तत्वों, गुंडा-बदमाशों तथा सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वालों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण कुमार नेताम, महिला प्रधान आरक्षक वंदना पटले, आरक्षक सुनील बैरागी, गोपाल पैकरा, आदित्य सोलंकी एवं चिखली चौकी स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

kgnews

Recent Posts

CG : आकार-2026’ का भव्य समापन, 1281 प्रतिभागियों ने कला और संस्कृति का बिखेरा रंग …

CG : आकार-2026’ का भव्य समापन, 1281 प्रतिभागियों ने कला और संस्कृति का बिखेरा रंग …

रायपुर । छत्तीसगढ़ की लोक कला, संस्कृति, हस्तशिल्प और आधुनिक रचनात्मकता के संगम का प्रतीक…

3 minutes ago
CG : श्रमण संस्कृति संस्कार शिविर का भव्य समापन, मेधावियों को मिले पुरस्कार और प्रमाण पत्र …

CG : श्रमण संस्कृति संस्कार शिविर का भव्य समापन, मेधावियों को मिले पुरस्कार और प्रमाण पत्र …

रायपुर । मालवीय रोड स्थित आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में 10 दिनों से चल…

14 minutes ago
CG : नैनो डीएपी और नैनो यूरिया से बढ़ी पैदावार, किसान दुखा राम बने मिसाल …

CG : नैनो डीएपी और नैनो यूरिया से बढ़ी पैदावार, किसान दुखा राम बने मिसाल …

कोण्डागांव । जिले के बड़ेराजपुर विकासखंड के ग्राम पिटेचुवा के प्रगतिशील किसान दुखा राम मरकाम…

18 minutes ago
CG : नक्सल पीड़ितों के पुनर्वास, नशे पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को लेकर कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश …

CG : नक्सल पीड़ितों के पुनर्वास, नशे पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को लेकर कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश …

दंतेवाड़ा। जिला कार्यालय में कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव की अध्यक्षता में राहत एवं पुनर्वास, सड़क…

21 minutes ago
विशेष पिछड़ी जनजातियों के बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता दें- राज्यपाल डेका

विशेष पिछड़ी जनजातियों के बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता दें- राज्यपाल डेका

विशेष पिछड़ी जनजातियों के बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता दें- राज्यपाल डेका रायपुर,   राज्यपाल रमेन…

32 minutes ago
CG : उत्कर्ष योजना के तहत कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा 5 जुलाई को, 20 जून तक करें आवेदन …

CG : उत्कर्ष योजना के तहत कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा 5 जुलाई को, 20 जून तक करें आवेदन …

कोण्डागांव । मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में पं. जवाहर लाल…

33 minutes ago