राजनांदगांव, श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष योगेश दत्त मिश्रा के भतीजे एवं शिक्षक सुरेंद्रदत्त मिश्रा के सुपुत्र शिवनारायण मिश्रा ( शिवम )का आज प्रातः रेलवे दुर्घटना से मृत्यु हो गई। 25 वर्ष की अल्पायु में शिवम के निधन से परिवार स्तब्ध हो गया, परिवार में तीन बहनों के बीच शिवम परिवार में इकलौता भाई था, जिनकी अंतिम यात्रा आज शाम 4:30 बजे उनके निज निवास ब्राह्मण पारा से मठपारा स्थित मुक्तिधाम पहुंची, जहां उनका अंतिम संस्कार विधि विधान से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाज एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता उपस्थित हुए।
नीलू शर्मा ने शोक संवेदना व्यक्त की
बड़ी संख्या में मुक्तिधाम में उपस्थित शहर के गणमान्य लोगों के बीच पर्यटन मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष नीलू शर्मा ने मिश्रा परिवार को शोक संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से इस दुख की घड़ी में परिवार को संबल प्राप्त प्रदान करने की मनोकामना की। शोकसभा का संचालन राधेश्याम गुप्ता ने किया।
रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…
अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…
भोपाल रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…
रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…
रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…
भोपाल राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…