उप मुख्यमंत्री अरूण साव अस्मिता हॉकी लीग प्रतियोगिता में हुए शामिल

राजनांदगांव। उप मुख्यमंत्री अरूण साव आज अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम परिसर राजनांदगांव में आयोजित अस्मिता हॉकी लीग प्रतियोगिता में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने विजेता टीम को पुरस्कार वितरण किया। उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा कि अस्मिता हॉकी लीग के प्रशिक्षण एवं प्रतियोगिता के यादगार पल में आने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि हॉकी देश के महत्वपूर्ण खेल विधाओं में शामिल है और हॉकी खेल में देश की बेटियां बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर रही है। शासन द्वारा खेल के क्षेत्र में बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए विशेष आयोजन किए जा रहे है।



प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। खेल मंत्रालय सभी राज्यों के साथ मिलकर वर्ष 2047 तक खेलों के क्षेत्र में भारत को अग्रणी बनाने एवं खेल और खिलाडिय़ों के विकास करने के लिए योजना बनाकर कार्य कर ही है। उन्होंने प्रशिक्षण एवं प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाडिय़ों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने प्रशिक्षकों द्वारा बालिकाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष जितेन्द्र साहू, पूर्व विधायक रामजी भारती, कोमल सिंह राजपूत, सचिन बघेल, गीता साहू, सौरभ कोठारी, रमेश पटेल, राजेंद्र गोलछा, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ हॉकी संघ फिरोज अंसारी, अपर कलेक्टर प्रेमप्रकाश शर्मा, एसडीएम गौतम पाटिल, मृणाल चौबे सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, तीरंदाजी संघ के पदाधिकारी, खिलाड़ी, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
राजनांदगांव छुरिया । पत्नी से विवाद के बाद गुस्से में घर से भाग निकले व्यक्ति…
महासमुंद । जिले की सांकरा पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए तीन…
बलरामपुर । गागर नदी में नहाने गए एक युवक के डूबने का मामला सामने आया…
जगदलपुर । जगदलपुर-सुकमा राष्ट्रीय मार्ग पर वाहनों की आवाजाही थम गई है. दरअसल, दरभा बाजार…
गरियाबंद । जिले में त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन के अंतर्गत जनपद पंचायत छुरा के ग्राम…
बालोद । मानसून अभी पहुंचा नहीं है, लेकिन किसान अपनी तैयारी में जुट गए हैं.…