रक्षाबंधन का पर्व 19 अगस्त को मनाया जाएगा, डाक विभाग ने जारी किया विशेष वाटरप्रूफ लिफाफा

गुना
रक्षाबंधन का पर्व 19 अगस्त को मनाया जाएगा। इसके लिए डाक विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। डाक विभाग ने भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के त्यौहार राखी पर एक विशेष पहल शुरू की है। डाक विभाग ने वाटर प्रूफ लिफाफा जारी किया है, जो भीगने पर भी राखी को सुरक्षित रखेगा।

यह लिफाफा अन्य लिफाफों से अलग है, जिससे डाकिए को इस लिफाफे को पहचाने में दिक्कत नहीं होगी और रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले देश- विदेश में राखी समय पर पहुंच सकेगी। डाक अधीक्षक गुना संभाग विनय श्रीवास्तव ने लिफाफा के बारे में बताया कि भारत सरकार के द्वारा स्पेशल वाटरप्रूफ लिफाफे गुना डाक संभाग को भेजे गए हैं, ताकि रक्षाबंधन के त्यौहार पर बहनें अपने भाई को वर्षा के मौसम में राखी सुरक्षित भेज सकें।

वाटरप्रूफ लिफाफे के बाएं हिस्से के ऊपरी भाग में भारतीय डाक के लोगो और रक्षाबंधन की डिजायन के साथ अंग्रेजी में राखी लिफाफा और नीचे दाहिने तरफ हैप्पी राखी लिखा गया है।

इस लिफाफे की मदद से बहनें देश-विदेश तक अपने भाइयों को राखी भेज सकती हैं। इसमें वर्षा के मौसम में भी राखियां प्रभावित नहीं होंगी और बहनों की राखियां सुदूर रहने वाले भाइयों तक सुरक्षित पहुंच सकेंगी। राखी भेजने के लिए भी डाक विभाग के द्वारा विशेष इंतजाम किए गए हैं।
 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : रायपुर में पूर्व कलेक्टर का निधन …

CG : रायपुर में पूर्व कलेक्टर का निधन …

रायपुर। छत्तीसगढ़ के 1972 बैच के वरिष्ठ रिटायर्ड आईएएस अधिकारी बीकेएस रे का कल देर…

20 minutes ago
IIM इंदौर करेगा वैभव सूर्यवंशी के माइंडसेट का अध्ययन, 15 साल की उम्र में बने ‘सिक्सर किंग’

IIM इंदौर करेगा वैभव सूर्यवंशी के माइंडसेट का अध्ययन, 15 साल की उम्र में बने ‘सिक्सर किंग’

 इंदौर  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) इंदौर क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी (15) को केस स्टडी में…

29 minutes ago
अवैध रेत और ईंट परिवहन मामले में एक माजदा व 3 ट्रैक्टर जब्त

अवैध रेत और ईंट परिवहन मामले में एक माजदा व 3 ट्रैक्टर जब्त

रायपुर अवैध रेत और ईंट परिवहन मामले में एक माजदा व 3 ट्रैक्टर जब्त राजनांदगांव…

35 minutes ago
नैनो यूरिया के इस्तेमाल से किसान परशुराम राजवाड़े को खेती में मिला फायदा

नैनो यूरिया के इस्तेमाल से किसान परशुराम राजवाड़े को खेती में मिला फायदा

नैनो यूरिया के इस्तेमाल से किसान परशुराम राजवाड़े को खेती में मिला फायदा नैनो यूरिया…

49 minutes ago
मध्यप्रदेश ने ऊर्जा क्षेत्र में रचा नया कीर्तिमान, 99.52% ट्रांसमिशन अवेलेबिलिटी हासिल

मध्यप्रदेश ने ऊर्जा क्षेत्र में रचा नया कीर्तिमान, 99.52% ट्रांसमिशन अवेलेबिलिटी हासिल

मध्यप्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र में मिली एक और बड़ी उपलब्धि नियामक आयोग के 98 प्रतिशत…

1 hour ago
PM Modi MP Visit: गाडरवारा में पीएम मोदी रखेंगे NTPC के 1600 मेगावाट विस्तार प्रोजेक्ट की आधारशिला

PM Modi MP Visit: गाडरवारा में पीएम मोदी रखेंगे NTPC के 1600 मेगावाट विस्तार प्रोजेक्ट की आधारशिला

नरसिंहपुर   मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में 6 जून को बड़ा ऊर्जा कार्यक्रम…

2 hours ago