अफसरों को मुरैना का रामदास दिखा रहा था दिल्ली का IAS होने का रौब, क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ़्तार

इंदौर

इंदौर के नायब तहसीलदार नितेष भार्गव और पटवारी संतोष चौधरी पर दिल्ली का आईएएस अफसर बताकर रौब झाड़ने और उनसे अपने काम करवाने वाले रामदास गुर्जर उर्फ अमित सिंह को इंदौर क्राइम ब्रांच ने हिरासत में लिया है। रामदास मुरैना का रहने वाला है और पिछले 8-9 महीने से ये इंदौर के अफसरों के संपर्क में रह कर उनसे अपने काम निकलवा रहा था।

इंदौर क्राइम ब्रांच के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने बताया कि रामदास गुर्जन करीब 8-9 महीने पहले शहर के नायब तहसीलदार नितेष भार्गव के संपर्क में आया था। तब उसने अपने आप को दिल्ली का आईएएस अफसर अमित सिंह बताते हुए भार्गव से कहा कि उसे कुछ दस्तावेज अपने परिचित के यहां पर भेजने हैं। इस पर भार्गव ने मल्हारगंज क्षेत्र के पटवारी संतोष चौधरी को दस्तावेज देने का कहा।

जिस पर उन्होंने जाकर दस्तावेज दे दिए। इसके बाद अमित सिंह सीधे संतोष चौधरी को फोन लगाने लगे। इसी दौरान अमित सिंह ने कहा कि उन्हें दो सिम निजी उपयोग के लिए चाहिए। जिस पर पटवारी संतोष चौधरी ने सिम लेकर दे दी। इसके अलावा वह पटवारी से यह भी कहता था कि उसे शादी करना है, इसके बहाने वह कई महिलाओं के बायोडाटा अपने पास तक बुला चुका था। शक होने पर पटवारी ने पुलिस को इसकी शिकायत की। जिस पर क्राइम ब्रांच ने जांच कर आरोपी रामदास गुर्जर को हिरासत में ले लिया है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

‘वर्दी पुलिस की, दिल अपराधियों के साथ’— हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, DGP को सर्कुलर जारी करने का आदेश

‘वर्दी पुलिस की, दिल अपराधियों के साथ’— हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, DGP को सर्कुलर जारी करने का आदेश

ग्वालियर मध्य प्रदेश में अपराधियों को कानूनी लूपहोल (कमियों) का फायदा पहुंचाकर कोर्ट से छुड़ाने…

35 minutes ago
हाईकोर्ट से CMHO डॉ. माधव प्रसाद हसानी को बड़ी राहत! 62 नहीं, 65 साल की उम्र में होंगे रिटायर

हाईकोर्ट से CMHO डॉ. माधव प्रसाद हसानी को बड़ी राहत! 62 नहीं, 65 साल की उम्र में होंगे रिटायर

इंदौर  मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. माधव…

37 minutes ago
CG : प्रबंधकारिणी समिति की बैठक में पंचवर्षीय तथा वार्षिक कार्ययोजना तैयार करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

CG : प्रबंधकारिणी समिति की बैठक में पंचवर्षीय तथा वार्षिक कार्ययोजना तैयार करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

उत्तर बस्तर कांकेर, जिला खनिज संस्थान न्यास निधि प्रबंधकारिणी समिति की बैठक कलेक्टर निलेशकुमार महादेव…

51 minutes ago
CG : मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना की कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी

CG : मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना की कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी

09 जुलाई तक दावा-आपत्ति कर सकते हैं महासमुंद, मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति तथा जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष…

54 minutes ago
शिक्षा मंत्री ने पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई के श्रद्धांजलि कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

शिक्षा मंत्री ने पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई के श्रद्धांजलि कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

रायपुर. प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव पद्म विभूषण से सम्मानित, विश्वविख्यात पंडवानी गायिका…

58 minutes ago
CG : जिले में उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण, किसानों को उपलब्ध कराया जा रहा समय पर खाद

CG : जिले में उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण, किसानों को उपलब्ध कराया जा रहा समय पर खाद

 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, चालू खरीफ मौसम के दौरान जिले के किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने…

1 hour ago