रामेश्वर शर्मा ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया, जिस पर लव जिहाद की शिकार हुई पीड़िता कॉल करके मदद मांग सकती

भोपाल

आजकल मध्य प्रदेश की राजधानी में सनसनी मची हुई है. भोपाल में पिछले कुछ दिनों से मुस्लिम युवकों द्वारा गिरोह बनाकर कॉलेज की हिंदू युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म करने और उनके वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का गंभीर मामला सामने आया है, जिसके बाद से प्रदेश की सियासत गरमा गई है. ऐसे में हिंदू बच्चियों की रक्षा का जिम्मा भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने संभाल लिया है. उन्होंने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है, जिसपर लव जिहाद की शिकार हुई पीड़िता कॉल करके मदद मांग सकती हैं. इसके साथ ही उन्होंने पुलिस प्रशासन के सामने भी मांगें रखी हैं.

सकल हिंदू समाज सड़कों पर
भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा का आज होने वाले प्रदर्शन को लेकर कहना है कि हिंदू लड़कियों को जिस तरह से लव जिहाद करके उन्हें फंसाया गया और उनके साथ दरिंदगी की गई, इससे हर कोई स्तब्ध है. इस घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. यही कारण है कि सकल हिंदू समाज सड़कों पर है.

उन्होंने मांग करते हुए कहा कि सभी कॉलेज और उसके आसपास बने रेस्टोरेंट में सीसीटीवी लगाया जाए. साथ ही रेस्टोरेंट में केबिन खत्म किए जाएं. केबिन की जगह हॉल बनाया जाना चाहिए. कॉलेज और रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी को भोपाल पुलिस कंट्रोल रूम से कनेक्ट किया जाए. इससे अगर किसी लड़की के साथ कुछ गलत होने वाला हो तो उसे रोका जा सके.

हेल्पलाइन नंबर जारी
विधायक ने यह भी बताया कि एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है. उन्होंने कहा कि मैं अकेले नहीं बल्कि सकल हिंदू समाज ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. यदि किसी भी बच्ची को ऐसा लगता है कि वह लव जिहाद का शिकार हो गई है तो वह हमें कॉल कर सकती है. हम तुरंत उसकी मदद करेंगे.

बता दें, आज शाम को 5 बजे लव-जिहाद के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा. सकल हिंदू महिला संगठनों के नेतृत्व में यह आंदोलन पूरे भोपाल में 26 प्रमुख चौराहों पर एक साथ आयोजित किया जा रहा है, जहां सनातनी महिलाएं और सामाजिक संगठन एकजुट होकर विरोध दर्ज कराएंगे.

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

आंगनवाड़ी दीदी के प्रयास से कुपोषण के चक्रव्यूह से बाहर आई मासूम माहिका

आंगनवाड़ी दीदी के प्रयास से कुपोषण के चक्रव्यूह से बाहर आई मासूम माहिका

भोपाल  जब सरकारी प्रयास और एक माँ का संकल्प आपस में मिलते हैं, तो कुपोषण…

10 hours ago
मुरैना के डायल-112 हीरोज कुएँ में गिरकर घायल हुए 45 वर्षीय व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल

मुरैना के डायल-112 हीरोज कुएँ में गिरकर घायल हुए 45 वर्षीय व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  मुरैना जिले के थाना कैलारस क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता…

10 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल

रायपुर उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल उप मुख्यमंत्री तथा स्थानीय…

10 hours ago
सड़क चौड़ीकरण में घर टूटने पर छात्रा का सवाल, इंदौर कलेक्टर से पूछा- विकास के नाम पर मकान तोड़ना जरूरी है क्या?

सड़क चौड़ीकरण में घर टूटने पर छात्रा का सवाल, इंदौर कलेक्टर से पूछा- विकास के नाम पर मकान तोड़ना जरूरी है क्या?

 इंदौर स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत कलेक्टर शिवम वर्मा ने मंगलवार को शासकीय उत्कृष्ट…

10 hours ago
श्रमिक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री पटेल

श्रमिक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री पटेल

भोपाल श्रमिकों और उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध…

10 hours ago