5 लाख लड्डू का महाकालेश्वर में बना रामलला भोग अयोध्या रवाना

 

भोपाल

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में उज्जैन महाकाल मंदिर से भोग के तैयार किए गए पांच लाख लड्डुओं को चार ट्रकों में रखकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अयोध्या के लिए रवाना किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या आने का निमंत्रण ठुकराने वालों को भगवान सद्बुद्धि प्रदान करे। 22 तारीख तक उनको भी समझ आ जाए और वो भी रामलला के स्वरूप को निहारे और इस भाव को समझे।

मानस भवन श्यामला हिल्स से पांच लाख लड्डुओं से भरे पांच ट्रकों  को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने हरी झंडी दिखाकर अयोध्या के लिए रवाना किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान के गर्भ गृह में प्रवेश करने के मामले को भी जाने-अनजाने में कुछ लोग क्यों विवाद में लाते है परमात्मा ही जाने,  मंदिर बनाने वाले मंदिर बना रहे और भगवान की प्राण प्रतिष्ठा करने वाले प्राण प्रतिष्ठा करा रहे है। अब प्रेम से निमंत्रण दो तो निमंत्रण पर भी प्रश्न उठाते है और निमंत्रण को भी ठुकराते है। पूरा देश जब राममय हो रहा है ऐसे समय में क्या दुर्भाग्य है ऐसा अभागा पृथ्वी पर कौन होगा जो मंदिर आने का निमंत्रण ठुकराए। लेकिन ये अभागे तो है ही एक बड़े दल का नेतृत्व भी करते है। हम तो महाकाल से प्रार्थना करते है कि भगवान उनको भी सद्बुद्धि प्रदान करे।   मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भगवान स्वयं गर्भगृह में जा रहे है तब महाकाल कैसे पीछे रह सकता है। अयोध्या का स्वरुप विक्रमादित्य ने दिया था। दो हजार साल पहले से अयोध्या का उज्जैन से संबंध था।  सीएम ने कहा कि सनातन संस्कृति हमे भगवान राम और कृष्ण से जोड़ते है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि लड्डू की मिठास से परमात्मा सभी को सद्बुद्धि देंगे।

गुमार गंधर्व जन्मशताब्दी आयोजन का करेंगे उद्घाटन
मुख्यमंत्री शाम को देवास में पद्य विभूषण पंडित कुमार गंधर्व के जन्म शताब्दी पर आयोजित तीन दिवसीय महा आयोजन का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद रात को भोपाल वापस लौट आएंगे।

विकसित भारत संकल्प यात्रा में हितग्राहियों से संवाद
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव वे मंत्रालय से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से सिंगरौली और बड़वानी जिले के हितग्राहियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि आमजन को सभी शासकीय योजनाओं का लाभ मिले यह भाजपा सरकार प्रदेश में सुनिश्चित कराएगी। महिला सशक्तिकरण के लिए प्रदेश सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

उज्जैन के चिंतामण गणेश मंदिर में 35 किलो चांदी का गुप्तदान, गर्भगृह की बढ़ी भव्यता

उज्जैन के चिंतामण गणेश मंदिर में 35 किलो चांदी का गुप्तदान, गर्भगृह की बढ़ी भव्यता

उज्जैन   धर्म नगरी उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध चिंतामण गणेश मंदिर का गर्भगृह अब चांदी की…

45 minutes ago
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हुआ कामती साहू का घर

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हुआ कामती साहू का घर

रायपुर राजनांदगांव जिले के छुरिया विकासखंड के वनांचल ग्राम मोरकुटूम्ब की रहने वाली मितानीन प्रशिक्षक …

46 minutes ago
बिहान योजना से मिली नई पहचान: पशु सखी बन आत्मनिर्भर हुईं तैलासो राजवाड़े, हर माह 10 से 15 हजार रुपये की आय

बिहान योजना से मिली नई पहचान: पशु सखी बन आत्मनिर्भर हुईं तैलासो राजवाड़े, हर माह 10 से 15 हजार रुपये की आय

रायपुर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ’’बिहान’’ से जुड़कर ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन…

46 minutes ago
​रायपुर : ​जलवायु परिवर्तन के दौर में किसानों के लिए वरदान बनेगी ग्राफ्टेड सब्जी: धमतरी में वैज्ञानिक प्रशिक्षण संपन्न

​रायपुर : ​जलवायु परिवर्तन के दौर में किसानों के लिए वरदान बनेगी ग्राफ्टेड सब्जी: धमतरी में वैज्ञानिक प्रशिक्षण संपन्न

​रायपुर : ​जलवायु परिवर्तन के दौर में किसानों के लिए वरदान बनेगी ग्राफ्टेड सब्जी: धमतरी…

1 hour ago
प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की पहल ला रही बदलाव, हरी खाद अपनाकर आत्मनिर्भर खेती की राह पर बढ़ रहे किसान

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की पहल ला रही बदलाव, हरी खाद अपनाकर आत्मनिर्भर खेती की राह पर बढ़ रहे किसान

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार प्राकृतिक, जैविक और टिकाऊ कृषि…

1 hour ago
जबलपुर में महिलाओं को मिलेगी ई-रिक्शा की कमान, UN Women के साथ पहल; 100 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

जबलपुर में महिलाओं को मिलेगी ई-रिक्शा की कमान, UN Women के साथ पहल; 100 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

जबलपुर  नगर निगम और यूएन वूमेन के सांझा प्रयास से "सेफ सिटीज एंड सेफ पब्लिक…

2 hours ago