आईएएस अफसरों के तबादलों के लिए राणा-सुलेमान की मंजूरी जरूरी

भोपाल

इस बार साल की शुरुआत प्रदेश के कई बड़ी रेंज के साथ-साथ पीएचक्यू की कई शाखाओं में नए अफसरों के साथ होगी। साल के अंत में कुछ अफसर रिटायर होने वाले हैं, तो वहीं एक दर्जन से ज्यादा अफसरों के प्रमोशन होने से तबादले होने हैं। इधर, आईएएस अफसरों के तबादलों के लिए अब सीएस राणा और एसीएस मो. सुलेमान की मंजूरी जरूरी है।

इस साल के अंत  में आईपीएस अफसरों के बड़े पैमाने पर तबादले होने वाले हैं। चार रेंज के एडीजी-आईजी के साथ ही पुलिस मुख्यालय की कई शाखाओं के मुखिया के भी काम काज में बदलाव होने जा रहा है। जिलों से भी एक दर्जन के लगभग पुलिस अधीक्षकों की बदली होने वाली है। डीआईजी रेंज में भी नए साल की शुरूआत में ही फेरबदल होने वाला है। पुलिस मुख्यालय से लेकर गृह विभाग तबादलों और पदोन्नति को लेकर अपने काम को अंतिम रूप देने में जुट गया है।

प्रदेश पुलिस के लगभग दो दर्जन आईपीएस अफसरों के एक नए साल में प्रमोशन होना है। इनमें से तीन अफसर अभी जिलों में पदस्थ हैं। अमित सांघी छतरपुर में पुलिस अधीक्षक हैं, वहीं बीरेंद्र सिंह खंडवा और मनीष अग्रवाल इंदौर में डीसीपी के पद पर पदस्थ हैं। वहीं 2010 बैच के मोहम्मद युसूफ कुरैशी सिंगरौली में पुलिस अधीक्षक हैं और निमिष अग्रवाल,  राजेश कुमार सिंह इंदौर में डीसीपी के पद पर पदस्थ हैं।  इन 6 अफसरों की एक जनवरी को डीआईजी के पद पदोन्नति होना है, ऐसे में अब अफसरों को पदोन्नति के बाद नई पोस्टिंग दी जाएगी।  

डीआईजी क्या बन सकेंगे रेंज में आईजी
प्रदेश की सात डीआईजी रेंज में पदस्थ अफसर एक जनवरी को आईजी के पद पर पदोन्नत होने जा रहे हैं। इनमें से कितनों को रेंज में आईजी बनाया जाएगा और कितनों को पुलिस मुख्यालय भेजा जाएगा, यह अभी तय नहीं हैं। चंद्रशेखर सोलंकी खरगौन,अनिल कुशवाह उज्जैन, आरआरएस परिहार जबलपुर,राजेश कुमार हिंगणकर इंदौर ग्रामीण, मनीष कपूरिया एडिश्नल कमिश्नर आॅफ पुलिस इंदौर, मिथलेष शुक्ला डीआईजी रीवा, अनुराग शर्मा एडिश्नल कमिश्नर आॅफ पुलिस भोपाल ये सभी अफसर आईजी होने जा रहे हैं।

ग्वालियर में नए आईजी की तलाश
ग्वालियर रेंज के एडीजी श्रीनिवास वर्मा प्रतिनियुक्ति पर सीबीआई जा रहे हैं। उनके प्रतिनियुक्ति पर जाने के बाद यहां पर नए एडीजी या आईजी को पदस्थ किया जाएगा। यहां पर राजनीतिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए अफसर की पोस्टिंग होगी। वहीं पुलिस मुख्यालय में पदस्थ स्पेशल डीजी, एडीजी की शाखाओं में बदलाव हो सकता है।

खाली पदों को भरा जाएगा
पीएचक्यू की एक महत्वपूर्ण शाखा स्पेशल टास्क फोर्स के स्पेशल डीजी विपिन माहेश्वरी पिछले महीने रिटायर हो चुके हैं। माहेश्वरी के पास डायल 100 और रेडियो के स्पेशल डीजी का भी अतिरिक्त प्रभार था। माहेश्वरी के रिटायर होने से एसटीएफ और डायल 100 में एडीजी का पद करीब 23 दिन से खाली है। वहीं पीटीआरआई एडीजी जी जनार्दन 31 दिसंबर को रिटायर हो रहे हैं। मप्र में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए यह शाखा महत्वपूर्ण मानी जाती है। इसलिए इसको भी उनके रिटायरमेंट के तत्काल बाद भरा जाएगा।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

सुशासन का लक्ष्य जनता के काम समय पर पूरा करना, विभागीय योजनाओं से आर्थिक रूप से सशक्त बनें ग्रामीणरू राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

सुशासन का लक्ष्य जनता के काम समय पर पूरा करना, विभागीय योजनाओं से आर्थिक रूप से सशक्त बनें ग्रामीणरू राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

​रायपुर  छत्तीसगढ़ सरकार की जनहितैषी प्राथमिकताओं को धरातल पर उतारने और ग्रामीणों की समस्याओं के…

26 minutes ago
U-18 एशिया कप में भारत को कांस्य, मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी की चार बेटियों ने बढ़ाया मध्यप्रदेश का गौरव

U-18 एशिया कप में भारत को कांस्य, मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी की चार बेटियों ने बढ़ाया मध्यप्रदेश का गौरव

भोपाल  जापान के काकामिगाहारा शहर में आयोजित महिला U-18 एशिया कप 2026 में भारतीय टीम…

36 minutes ago
प्रदेश के प्रत्येक विद्यार्थी की होगी अपनी विशिष्ट अपार आईडी

प्रदेश के प्रत्येक विद्यार्थी की होगी अपनी विशिष्ट अपार आईडी

भोपाल  प्रदेश के सभी विद्यार्थियों का शैक्षणिक रिकॉर्ड डिजिटल रूप से सुरक्षित और एक ही…

41 minutes ago
शिवाजी महाराज के आदर्श आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत – राज्यपाल डेका

शिवाजी महाराज के आदर्श आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत – राज्यपाल डेका

रायपुर राज्यपाल  रमेन डेका ने आज महाराष्ट्र मंडल रायपुर में  छत्रपति शिवाजी महाराज राज्याभिषेक समारोह…

44 minutes ago
कृषि, उद्यानिकी और सहकारिता के संयुक्त प्रयासों से किसानों को दें बेहतर सुविधाएं

कृषि, उद्यानिकी और सहकारिता के संयुक्त प्रयासों से किसानों को दें बेहतर सुविधाएं

भोपाल  कृषि उत्पादन आयुक्त  अशोक बर्णवाल ने खरीफ की आगामी फसलों के संबंध में किसानों…

49 minutes ago
विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया सम्मानित

विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया सम्मानित

रायपुर  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा आयोजित “प्रकृति से…

54 minutes ago