रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व को आज एक साल हुआ पूरा, पहले मेहमान बने थे शंभू और कजरी

दमोह
दमोह जिले के रानी दुर्गावती सेंचुरी और सागर के नौरादेही अभयारण्य को मिलाकर नया टाइगर रिजर्व घोषित किया गया, जिसे रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के नाम से पहचाना जाने लगा है। आज 20 सितंबर 2024 को प्रदेश के सातवें टाइगर रिजर्व का दर्जा मिलने का एक साल पूरा हुआ  है। वर्तमान में यहां 20 बाघों की मौजूदगी की जानकारी है, जो अलग-अलग क्षेत्रों में अपना डेरा जमाए हुए हैं। नए टाइगर रिजर्व के पहले मेहमान के रूप में शंभू और कजरी नामक बाघिन यहां लाई गई हैं। नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी से 20 सितंबर 2023 को टाइगर रिजर्व की मंजूरी मिली थी और इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया था। यह प्रदेश का सातवां टाइगर रिजर्व है, जिसमें सागर, दमोह और नरसिंहपुर जिले के करीब 141,400 हेक्टेयर वन क्षेत्र को शामिल किया गया है, लेकिन अभी तक अधिकांश क्षेत्र हैंडओवर नहीं हुआ है।

कजरी और शंभू बने पहले मेहमान
वीरांगना रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व को बने एक साल हो गया। पूरे साल में इस टाइगर रिजर्व ने कुछ खोया नहीं, बल्कि बढ़ोतरी के लिए इसमें मार्च महीने में बाघ शंभू और बाघिन कजरी का जोड़ा लाया गया था, जिसे टाइगर रिजर्व के डोगरगांव रेंज में छोड़ा गया था। शुरुआती समय में बाघिन कजरी की हरकतें देख ऐसा लग रहा था कि वह यहां रुकेगी नहीं, लेकिन अब वह बाघ शंभू के साथ अक्सर दिखाई देती है।

शावक को छोड़कर सभी मौजूद
टाइगर रिजर्व बनने के पूर्व नौरादेही अभयारण्य में 2018 के बाद से लगातार बाघों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, बीच में यह बात सामने आई थी कि यहां से कुछ बाघ लापता हैं, लेकिन जांच के बाद यह पुष्टि हो गई कि राधा के नर शावक को छोड़कर बाकी सभी बाघ और उनके शावक पूरी तरह सुरक्षित हैं और उनकी लगातार टाइगर रिजर्व में लगे कैमरों में फोटो ट्रैप हो रही है। इनकी जानकारी पदमार्ग पर ट्रैक कैमरों की मदद से ही मिल पाती है, क्योंकि इनके गले में आईडी कालर आज तक नहीं डाला गया है।
 
बाघ पूरी तरह संरक्षित
नौरादेही के उप वनमंडल अधिकारी डेविड ने बताया कि कुछ क्षेत्र दूसरे जिलों से हैंडओवर होना है, जिसमें समय लग रहा है। नौरादेही में बाघ पूरी तरह संरक्षित हैं और सभी ने अपने अलग-अलग क्षेत्र चुन लिए हैं। आज  20 सितंबर को वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व का स्थापना दिवस है, जिसे पूरे हर्ष-उल्लास के साथ मनाया जाएगा।

 

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

भगवान बुद्ध के शिष्यों के पवित्र अवशेषों के मंगोलिया में प्रदर्शन से मिलेगी वैश्विक पहचान — मंत्री पटेल

भगवान बुद्ध के शिष्यों के पवित्र अवशेषों के मंगोलिया में प्रदर्शन से मिलेगी वैश्विक पहचान — मंत्री पटेल

भोपाल  पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि आज…

24 minutes ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निर्माणाधीन सड़क का किया निरीक्षण

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निर्माणाधीन सड़क का किया निरीक्षण

रायपुर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निर्माणाधीन सड़क का किया निरीक्षण उप मुख्यमंत्री तथा लोक…

27 minutes ago
MP में नौतपा का कहर, 10 शहरों में तापमान 45 डिग्री के पार

MP में नौतपा का कहर, 10 शहरों में तापमान 45 डिग्री के पार

भोपाल नौतपा के चौथे दिन भी मध्य प्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में रहा। प्रदेश…

29 minutes ago
त्विषा केस में बड़ा एक्शन, रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह गिरफ्तार

त्विषा केस में बड़ा एक्शन, रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह गिरफ्तार

भोपाल नोएडा की अभिनेत्री व मॉडल त्विषा शर्मा की भोपाल स्थित ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों…

46 minutes ago
संवेदनशील और प्रभावशाली शायरी के माध्यम से बद्र ने साहित्य जगत में विशिष्ट पहचान बनाई

संवेदनशील और प्रभावशाली शायरी के माध्यम से बद्र ने साहित्य जगत में विशिष्ट पहचान बनाई

भोपाल  उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने प्रख्यात शायर एवं साहित्यकार बशीर बद्र के निधन पर…

49 minutes ago
लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन कयाघाट ब्रिज और मरीन ड्राइव का किया निरीक्षण

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन कयाघाट ब्रिज और मरीन ड्राइव का किया निरीक्षण

रायपुर  लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने आज रायगढ़ में केलो नदी…

54 minutes ago