रतलाम के सराफा व्यापारी जीवन सोनी ने तीन करोड़ का चार किलो सोना लेकर भागा

रतलाम
 जिले के चांदनी चौक क्षेत्र में एक सर्राफा व्यापारी 3 करोड़ के सोने के जेवरात लेकर फरार हो गया. व्यापारी ने अपने ही साथी सर्राफा व्यापारियों के 4 किलो सोने के आभूषण का चूना लगाया. भाविका ज्वेलर्स का संचालक जीवन सोनी ने जेवरात ग्राहकों को दिखाने के लिए दूसरे ज्वेलरी शोरूम से बुलाए थे, लेकिन उसने जेवरात वापस नहीं लौटाए और 4 किलो सोने के जेवरात लेकर रफूचक्कर हो गया. आरोपी का नाम जीवन सोनी है, जो शहर के त्रिपोलिया गेट क्षेत्र में भाविका ज्वेलर्स के नाम से फर्म चलाता है.

4 किलो का सोना लेकर फरार साथी ज्वेलर्स

जीवन सोनी ने शाम तक आभूषण वापस दुकानों पर नहीं लौटाए, तो व्यापारियों को शक हुआ. जिसके बाद वे शिकायत करने माणक चौक थाने पहुंचे. जहां अन्य व्यापारी भी इसी तरह की शिकायत लेकर पहुंचे थे. जब सभी व्यापारियों के ज्वेलरी की कीमत और वजन का मिलान किया गया तो यह आंकड़ा 4 किलो सोने तक जा पहुंचा. जिसकी वर्तमान कीमत 3 करोड़ रुपए है. पुलिस द्वारा तलाश किए जाने पर आरोपी जीवन सोनी की स्कूटी इंदौर रोड पर चौपाल सागर के पास खड़ी मिली है.

गायब सोने की कीमत 3 करोड़ रुपए

दरअसल, सराफा बाजार में व्यापारियों के बीच ग्राहकों को बेचने के लिए ज्वेलरी का आदान-प्रदान चलता है. जिसका फायदा उठाकर भाविका ज्वेलर्स के संचालक जीवन सोनी ने अपने ही साथियों को करोड़ों रुपए का चूना लगा दिया. ऐसा आरोप है कि आरोपी जीवन सोनी ने अपने परिवार को पहले उज्जैन जिले के एक गांव में शिफ्ट कर दिया. उसके बाद वह 3 करोड़ के जेवरात लेकर फरार हो गया. पुलिस इस पूरे मामले में आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है और आरोपी की तलाश में जुटी हुई है. बहरहाल पुलिस ने सर्राफा व्यापारियों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है. माणक चौक थाना पुलिस आरोपी की कॉल डिटेल और लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास कर रही है.

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: goldtop-news

Recent Posts

जेल के भीतर से बाबर का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

जेल के भीतर से बाबर का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

 रतलाम  चाकूबाजी के मामले में गिरफ्तार होकर महज चार दिन पहले न्यायिक अभिरक्षा में सर्किल…

11 hours ago
भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल राजधानी भोपाल में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में…

11 hours ago
MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

जबलपुर  मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि दो बालिगों…

11 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 जुलाई को भोपाल जिले के जगदीशपुर से 10.54 लाख…

11 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 19 जुलाई, रविवार को जगदीशपुर में होने…

11 hours ago
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' जनजागरूकता अभियान…

12 hours ago