जीतू पटवारी को हराने वाले राऊ विधायक मधु वर्मा को आया हार्टअटैक, अस्पताल में चल रहा इलाज

इंदौर

इंदौर की राऊ विधानसभा सीट से भाजपा विधायक मधु वर्मा को दिल का दौरा पड़ा हैै। जिस समय अटैक आया, वे घर पर थे। इसके बाद वे बेहोश हो गए। परिजन उन्हें रिंगरोड स्थित निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि शुगर लेवल कम होने से वे बेहोश हो गए थे।

72 वर्षीय विधायक मधु वर्मा ने सुबह घर पर नाश्ता किया और दवाई खाई थी। इसके बाद वे बेहोश हो गए। वर्मा के सहयोगी उस समय घर पर ही थे। वे कार से उन्हें अस्पताल ले गए। आईसीयू में भर्ती कराया। भाई बलराम वर्मा ने कहा कि मधु वर्मा को अटैक आया है, लेकिन अब चिंता की कोई बात नहीं है। उनका इलाज जारी है। उनकी हालत खतरे से बाहर है।

2023 के चुनावों में मधु वर्मा को 1,51,672 वोट मिले थे। जीतू पटवारी 1,16,150 को वोट मिले। राऊ में जीतू पटवारी 35,522 वोटों से हारे थे। इससे पहले 2018 में  भी मधु वर्मा और जीतू पटवारी के बीच मुकाबला था। वर्मा को 1,02,037 वोट मिले थे। पटवारी ने 1,07,740 वोट हासिल किए और पांच हजार वोटों से जीत हासिल की थी। मधु वर्मा इससे पहले इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष भी रहे हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG में जिंदा कोटवार को मृत बताकर हटाया गया, हाईकोर्ट ने आदेश किया रद्द

CG में जिंदा कोटवार को मृत बताकर हटाया गया, हाईकोर्ट ने आदेश किया रद्द

बिलासपुर. सरकारी तंत्र की लापरवाही का मामला सामने आया है. जीवित व्यक्ति को सरकारी रिकार्ड…

9 hours ago
डिप्टी CM साव का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- NEET और स्मार्ट मीटर के बहाने फैलाई जा रही अराजकता

डिप्टी CM साव का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- NEET और स्मार्ट मीटर के बहाने फैलाई जा रही अराजकता

रायपुर. छत्तीसगढ़ की सियासत में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है. उपमुख्यमंत्री अरुण…

10 hours ago
CG के बीजेपी विधायक का कांग्रेस पर निशाना, बोले- ‘भारत माता की जय नहीं बोलना तो चीन-इटली चले जाएं’

CG के बीजेपी विधायक का कांग्रेस पर निशाना, बोले- ‘भारत माता की जय नहीं बोलना तो चीन-इटली चले जाएं’

रायपुर. संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन केंद्र सरकार राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’…

11 hours ago
आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान

आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान

आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान बायोमेट्रिक आधारित प्री-ऑथराइजेशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर…

11 hours ago
रामनामी परंपरा की गाथा को राष्ट्रीय सम्मान, छत्तीसगढ़ी संस्कृति का बढ़ा गौरव

रामनामी परंपरा की गाथा को राष्ट्रीय सम्मान, छत्तीसगढ़ी संस्कृति का बढ़ा गौरव

रामनामी परंपरा की गाथा को राष्ट्रीय सम्मान, छत्तीसगढ़ी संस्कृति का बढ़ा गौरव 72वें राष्ट्रीय फिल्म…

11 hours ago
CG में हेडमास्टर की हत्या के बाद भड़की हिंसा, आरोपियों के घरों में लगाई आग, गांव में तनाव

CG में हेडमास्टर की हत्या के बाद भड़की हिंसा, आरोपियों के घरों में लगाई आग, गांव में तनाव

बलरामपुर. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के घमनी गांव में हेडमास्टर की हत्या के बाद इलाके…

12 hours ago