इंदौर में रेडिमेड कपड़ों के कारोबारियों ने ग्राहकों से UPI से भुगतान नहीं लेने का फैसला किया

इंदौर

इंदौर में रेडिमेड कपड़ों के कारोबारियों के एक संगठन ने साइबर ठगी के मामलों में बेकसूर दुकानदारों के बैंक खाते फ्रीज किए जाने पर विरोध जताते हुए ग्राहकों से UPI के माध्यम से भुगतान नहीं लेने का फैसला किया है। संगठन के एक पदाधिकारी ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी दी। उधर पुलिस ने कारोबारियों के इस निर्णय को सरासर गलत बताते हुए कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

शहर के राजबाड़ा क्षेत्र में कपड़ों की कुछ दुकानों में लगाए गए बोर्ड में कहा गया है, ‘साइबर फ्रॉड की आशंकाओं के चलते ऑनलाइन-यूपीआई का पेमेंट नहीं ले पाएंगे।’

ध्यान खींचने के लिए पोस्टर लगाए

इस बारे में इंदौर रिटेल गारमेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अक्षय जैन ने कहा कि ये पोस्टर साइबर ठगी की बढ़ती घटनाओं से कारोबारियों को होने वाले नुकसान की ओर सरकार का ध्यान खींचने के लिए लगाए गए हैं।

'हो रहा नुकसान, नाम भी खराब हो रहा'

जैन ने कहा कि अपराधियों द्वारा साइबर ठगी के धन से दुकानदारों को UPI भुगतान किए जाने पर बेकसूर दुकानदारों के बैंक खाते फ्रीज किए जा रहे हैं, नतीजतन व्यापार चौपट हो रहा है और बाजार में कारोबारियों की साख बिगड़ रही है।
'चेक बाउंस होने पर खाते फ्रीज होने का पता चलता है'

उन्होंने बताया, 'मुझे कई कारोबारियों ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि साइबर ठगी के मामलों के कारण उनका बैंक खाता फ्रीज किए जाने का पता उन्हें तब चला, जब उनके द्वारा किसी व्यक्ति को दिया गया चेक बाउंस हो गया।'

जैन ने कहा कि इन हालात में उनके संगठन ने तय किया है कि UPI के बजाय नकदी और क्रेडिट कार्ड के जरिए भुगतान लेने को तब तक प्राथमिकता दी जाएगी, जब तक सरकार कारोबारियों की इस समस्या का समाधान नहीं करती।

उदाहरण देकर समझाया, उपाय भी बताया

उन्होंने कहा, 'मान लीजिए कि किसी अपराधी ने साइबर ठगी से मिले पैसों से खरीदी करते हुए 1,000 रुपए UPI के जरिये किसी दुकानदार के बैंक खाते में पहुंचाए हैं, तो ठगी की जांच पूरी होने तक इस खाते में केवल 1,000 रुपए की रकम को फ्रीज किया जाना चाहिए, लेकिन हो यह रहा है कि पूरे खाते को फ्रीज कर दिया जा रहा है।'

पुलिस बोली- शिकायत मिली तो कार्रवाई करेंगे

साइबर ठगी के कई मामलों की जांच कर रही अपराध निरोधक शाखा के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने कहा, किसी भी दुकानदार द्वारा नकद लेन-देन को बढ़ावा देकर यूपीआई से भुगतान नहीं लेने की घोषणा करना सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि अगर कोई ग्राहक इस सिलसिले में पुलिस को शिकायत करेगा, तो उचित कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

पुलिस ने व्यापारियों को बताया उपाय

वहीं दुकानदारों के खाते फ्रीज करने की शिकायत के बारे में दंडोतिया ने कहा, ‘साइबर ठगी के धन से भुगतान का पता चलने पर कई बार उस बैंक खाते को फ्रीज करा दिया जाता है जिसमें यह रकम जाती है। लेकिन खाताधारक उचित दस्तावेज दिखाता है, तो खाते के जरिए लेन-देन बहाल कर दिया जाता है।’

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featuredUPI

Recent Posts

आंगनवाड़ी दीदी के प्रयास से कुपोषण के चक्रव्यूह से बाहर आई मासूम माहिका

आंगनवाड़ी दीदी के प्रयास से कुपोषण के चक्रव्यूह से बाहर आई मासूम माहिका

भोपाल  जब सरकारी प्रयास और एक माँ का संकल्प आपस में मिलते हैं, तो कुपोषण…

41 minutes ago
मुरैना के डायल-112 हीरोज कुएँ में गिरकर घायल हुए 45 वर्षीय व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल

मुरैना के डायल-112 हीरोज कुएँ में गिरकर घायल हुए 45 वर्षीय व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  मुरैना जिले के थाना कैलारस क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता…

50 minutes ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल

रायपुर उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल उप मुख्यमंत्री तथा स्थानीय…

56 minutes ago
सड़क चौड़ीकरण में घर टूटने पर छात्रा का सवाल, इंदौर कलेक्टर से पूछा- विकास के नाम पर मकान तोड़ना जरूरी है क्या?

सड़क चौड़ीकरण में घर टूटने पर छात्रा का सवाल, इंदौर कलेक्टर से पूछा- विकास के नाम पर मकान तोड़ना जरूरी है क्या?

 इंदौर स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत कलेक्टर शिवम वर्मा ने मंगलवार को शासकीय उत्कृष्ट…

56 minutes ago
श्रमिक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री पटेल

श्रमिक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री पटेल

भोपाल श्रमिकों और उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध…

1 hour ago