पशुपालन व डेयरी विभाग में रिक्त पदों पर भर्ती हुई शुरू, 18 मई को परीक्षा, चार शहरों में परीक्षा केंद्र

इंदौर
पशुपालन व डेयरी विभाग में रिक्त पदों पर भर्ती शुरू हो गई है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपी पीएससी) ने सहायक संचालक व पशु चिकित्सा के लिए लिखित परीक्षा रखी है। 18 मई को भर्ती परीक्षा रखी गई है, जो प्रदेशभर के अलग-अलग शहरों में आयोजित की जाएगी। अप्रैल दूसरे सप्ताह तक परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। आयोग ने परीक्षा को लेकर गाइडलाइन जारी कर दी।

ऑफलाइन होगी परीक्षा
अधिकारियों के मुताबिक उम्मीदवारों को 9 मई से प्रवेश पत्र दिए जाएंगे। सहायक संचालक पशु चिकित्सा, सहायक शल्यक और पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी के 192 पद रिक्त हैं। इनमें 72 अनारक्षित, 42 एसटी, 17 एससी, 45 ओबीसी और 16 ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षित हैं। आयोग ने 27 दिसंबर 2024 को अधिसूचना निकाली थी। 20 जनवरी से 19 फरवरी तक पंजीयन की प्रक्रिया रखी गई। करीब साढ़े तीन हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं। परीक्षा ऑफलाइन पद्धति पर करवाई जाएगी। इसमें उम्मीदवारों को प्रश्नों के जवाब ओएमआर शीट पर देने होंगे।

उम्मीदवारों के लिए गाइडलाइन जारी
गाइडलाइन के मुताबिक परीक्षा शुरू होने से घंटेभर पहले उम्मीदवारों को केंद्र पर पहुंचना होगा। अलग-अलग दो स्तर पर उम्मीदवारों की जांच की जाएगी। इसके बाद उम्मीदवारों को परीक्षा कक्ष में जाने की अनुमति रहेगी। प्रवेश पत्र के साथ ही फोटो, आइडी प्रूफ भी उम्मीदवारों को साथ में रखना होगा।

ओएसडी रवींद्र पंचभाई का कहना है कि 9 मई को प्रवेश पत्र पोर्टल पर अपलोड कर दिए जाएंगे। उम्मीदवार इन्हें डाउनलोड कर सकेंगे। चार शहरों इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर में परीक्षा केंद्र बनाएंगे।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

CG : खरीफ फसलों की बीमा 31 जुलाई तक …

CG : खरीफ फसलों की बीमा 31 जुलाई तक …

रायपुर । छत्तीसगढ़ में खरीफ मौसम 2026 के दौरान किसानों को प्राकृतिक आपदाओं और मौसम…

58 seconds ago
मोहला : खाता में शामिल सभी खसरों का एग्रीस्टैक पंजीयन अनिवार्य, तभी बेच सकेंगे धान …

मोहला : खाता में शामिल सभी खसरों का एग्रीस्टैक पंजीयन अनिवार्य, तभी बेच सकेंगे धान …

मोहला । कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में राजस्व एवं कृषि विभाग की…

3 minutes ago
CG : मनरेगा के कार्य अब 2 जुलाई से वीबी जी राम जी के कार्य कहलाएंगे …

CG : मनरेगा के कार्य अब 2 जुलाई से वीबी जी राम जी के कार्य कहलाएंगे …

बालोद । भारत सरकार ने ग्रामीण विकास के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए…

5 minutes ago
CG : थूक साफ करने के विवाद में खूनी खेल, पिता-पुत्र ने छात्र पर चाकू से किया हमला …

CG : थूक साफ करने के विवाद में खूनी खेल, पिता-पुत्र ने छात्र पर चाकू से किया हमला …

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र…

8 minutes ago
CG : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से डॉ. प्रेमासाई महाराज की सौजन्य भेंट …

CG : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से डॉ. प्रेमासाई महाराज की सौजन्य भेंट …

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से माँ मातंगी दिव्य धाम के पीठाधीश परम्…

24 minutes ago
CG : रेलवे नियमों का उल्लंघन पड़ेगा भारी, जानें क्या बदल रहा …

CG : रेलवे नियमों का उल्लंघन पड़ेगा भारी, जानें क्या बदल रहा …

रायपुर: रेलवे अधिनियम, 1989 में प्रस्तावित संशोधनों के बाद ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर नियम…

27 minutes ago