ट्रिपिंग में कमी लाएं और उपभोक्ता संतुष्टि बढ़ाएं- ऊर्जा मंत्री श्री तोमर

भोपाल
ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बुधवार को रतलाम जिले के जावरा बिजली संभाग के अधीन राजाखेड़ी में पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा आरडीएसएस योजना के तहत दो करोड़ से ज्यादा की लागत से तैयार 33/11 केवी के ग्रिड का लोकार्पण किया। उन्होंने समय पर बिजली बिल राशि चुकाने वाले राजाखेड़ी के उपभोक्ताओं श्री विनोद जायसवाल और श्री शेर सिंह का मंच से माला पहनाकर सम्मान भी किया और समय पर बिल चुकाने वाले उपभोक्ताओं से प्रेरणा लेने का आह्वान भी किया। मंत्री श्री तोमर ने कहा कि बिजली अधिकारी और कर्मचारी ट्रिपिंग घटाने के लिए हर संभव प्रयास करें आने वाले समय में इन प्रयासों का परिणाम दिखाई देना चाहिए। रबी सीजन के लिए भी पूरी तैयारी हो, जिससे कृषि क्षेत्र के उपभोक्ताओं को सुविधा मिल सके। उन्होंने नए ग्रिड के पास पौध-रोपण किया एवं हरियाली संरक्षण के लिए अपील की।

रतलाम में अधिकारियों की बैठक ली
ऊर्जा मंत्री ने रतलाम में जिले के बिजली अधिकारियों की मिटिंग ली। मंत्री श्री तोमर ने कहा कि लाइटनिंग(LA) की वजह से जो ट्रांसफार्मर खराब हो गए हैं, उनकी समय पर जांच कराए, रिपोर्ट विभाग को उपलब्ध भी कराई जाए। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि आरडीएसएस केंद्र एवं राज्य शासन की प्राथमिकता में है, आरडीएसएस के कार्य़ तय समय पर गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराए जाए, जिससे उपभोक्ताओं को नए कार्यों से लाभ मिले। वोल्टेज सुधारे एवं शिकायतों का त्वरित निराकरण करें। उन्होंने विजिलेंस एवं बकाया बिल राशि की वसूली समय़ पर करने के भी निर्देश दिए। मंत्री श्री तोमर ने रतलाम में पोस्ट ऑफिस रोड पर आरोग्य हास्पिटल के पास उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर कार्य का निरीक्षण किया, बिजली प्रदाय व्यवस्था का फीडबैक भी लिया। इस अवसर पर उज्जैन के मुख्य अभियंता श्री बीएल चौहान सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

प्रदेश की नई खेल प्रतिभाओं की होगी पहचान, सोमवार से शुरू होंगे एथलेटिक्स चयन ट्रायल्स

प्रदेश की नई खेल प्रतिभाओं की होगी पहचान, सोमवार से शुरू होंगे एथलेटिक्स चयन ट्रायल्स

भोपाल  मध्यप्रदेश के उभरते एथलीटों के लिए सोमवार से अपनी प्रतिभा साबित करने का महत्वपूर्ण…

1 hour ago
किचन गार्डन से आत्मनिर्भर बन रहीं बिहान की दीदियां

किचन गार्डन से आत्मनिर्भर बन रहीं बिहान की दीदियां

रायपुर किचन गार्डन से आत्मनिर्भर बन रहीं बिहान की दीदियां घरों की बाड़ी (किचन गार्डन)…

2 hours ago
हिंसा का रास्ता छोड़ आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े युवा

हिंसा का रास्ता छोड़ आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े युवा

रायपुर  कभी हाथों में हथियार उठाने वाले 25 आत्मसमर्पित युवाओं ने अब खेती, पशुपालन और…

2 hours ago
सपनों की उड़ान: धमतरी के सत्यांशु ने स्वीडन में लहराया तिरंगा

सपनों की उड़ान: धमतरी के सत्यांशु ने स्वीडन में लहराया तिरंगा

रायपुर धमतरी के सत्यांशु ने स्वीडन में लहराया तिरंगा मन में दृढ़ संकल्प, कठिन परिश्रम…

2 hours ago
मध्य प्रदेश में UCC लागू करने की तैयारी पूरी, कैबिनेट ने विधेयक के प्रारूप को दी मंजूरी

मध्य प्रदेश में UCC लागू करने की तैयारी पूरी, कैबिनेट ने विधेयक के प्रारूप को दी मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में रविवार को भोपाल से सटे ऐतिहासिक गांव…

3 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल: दिव्यांगजनों के लिए भरोसे का माध्यम बनी सीएम हेल्पलाइन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल: दिव्यांगजनों के लिए भरोसे का माध्यम बनी सीएम हेल्पलाइन

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित सीएम हेल्पलाइन प्रदेशवासियों की समस्याओं के…

3 hours ago