ग्वालियर
नोएडा के प्रसिद्ध उद्योगपति चंद्रभूषण मिश्रा को मध्य प्रदेश सरकार ने ग्वालियर में 28 अगस्त से आयोजित होने वाले क्षेत्रीय उद्योग सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा भेजे गए एक पत्र में कहा गया है कि मध्य प्रदेश सरकार संतुलित और सतत विकास सुनिश्चित करने के मिशन पर आगे बढ़ रही है और इसी के मद्देनजर क्षेत्रीय उद्योग सम्मेलनों की संकल्पना की गई है।
पत्र में चंद्रभूषण मिश्रा को आमंत्रित करते हुए कहा गया है, ‘‘मुझे आपको 28 अगस्त 2024 को राजमाता विजय राजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय, ग्वालियर में आयोजित होने वाले क्षेत्रीय उद्योग सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है।’’
‘एसएसजी ग्रुप’ के मुख्य प्रबंध निदेशक और प्रसिद्ध उद्योगपति चंद्रभूषण मिश्रा ने बताया कि वह मध्य प्रदेश में निवेश करने के लिए इच्छुक हैं और राज्य में 800 करोड रुपए निवेश करके बड़ी औद्योगिक इकाई लगाने जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि वह मध्य प्रदेश में बड़ी औद्योगिक इकाई लगाने के लिए इस सम्मेलन के माध्यम से मुख्यमंत्री के सामने अपना पक्ष रखेंगे। उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आभार जताते हुए कहा है कि उन्होंने मध्य प्रदेश में औद्योगिक निवेश के लिए एक अच्छा माहौल तैयार किया है, जिसकी वजह से देश-विदेश के बड़े उद्योगपति उद्योग लगाने के लिए मध्य प्रदेश की तरफ आकर्षित हो रहे हैं।
भोपाल डॉक्टर बनने का सपना देखने वाले स्टूडेंट्स के लिए बड़ी राहत की खबर है।…
भोपाल में गूंजेगी एशिया की पतवार 2027 एशियन रोइंग चैंपियनशिप की मेजबानी को लेकर मंत्री…
धार सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को भोजशाला-कमाल मौला मस्जिद विवाद मामले की सुनवाई हुई. इस…
प्रदेश में महिला सशक्तीकरण योजनाओं को मिलेगी नई रफ्तार- मंत्री भूरिया महिला बाल विकास मंत्री…
नगरीय निकायों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें, कचरा फैलाने वालों पर लगायें जुर्माना -…
कलेक्टर ने धनगवां सहकारी समिति का किया निरीक्षण किसानों को निर्धारित मापदंडों के अनुसार उर्वरक…