खंडवा
खंडवा जिले के मोरटक्का पुल पर 5 अक्टूबर से आवागमन फिर शुरू हो सकेगा. नर्मदा नदी में आई भीषण बाढ़ के बाद से इस पुल पर आवागमन बंद हुए लगभग 2 सप्ताह से ज्यादा समय बीत गया है. इस वजह से वाहनों को खरगोन जिले से घूमकर जाना पड़ रहा है. ये पुल खंडवा और बुरहानपुर को इंदौर से जोड़ता है. इस वजह से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
खंडवा जिले के अंतर्गत आने वाले इंदौर-इच्छापुर हाइवे के मोरटक्का पुल बना हुआ है. ये पुल खंडवा और बुरहानपुर को इंदौर से जोड़ता है. बीते 16 सितंबर को नर्मदा नदी में भीषण बाढ़ आई थी. तब से अब तक आवागमन बंद हुए लगभग 2 सप्ताह से ज्यादा समय बीत गया है. इस वजह से लोगों को इंदौर पहुंचने के लिए खरगोन जिले से घूमकर जाना पड़ रहा है. हाल ही में खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने निरीक्षण कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए थे. अब पुल पर मरम्मत का काम तेजी से किया जा रहा है.
नर्मदा में आई बाढ़ से टूट गई थी रेलिंग
नर्मदा नदी में सितंबर महीने में विकराल बाढ़ आई थी. इस दौरान इंदौर-इच्छापुर मार्ग स्थित मोरटक्का पुल 24 घंटे जलमग्न रहा था, जिससे पुल को काफी नुकसान हुआ था. पुल के ऊपर की डामर स्लैब जगह-जगह से उखड़ गई थी. पुल के दोनों तरफ लगी लोहे की रेलिंग टूटकर पानी में बह गई थी. जिसके बाद एनएचएआई (NHAI) के अधिकारियों की टीम ने पुल का निरीक्षण किया था. इंजीनियरों की टीम ने पुल की टेस्टिंग की थी.
5 अक्टूबर से शुरू हो जाएगा आवागमन
खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने निरीक्षण कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए थे. अब पुल पर डामर बिछाने का काम तेजी से हो रहा है. लोहे की रेलिंग लगना शुरू हो गई है. NHAI के प्रोजेक्ट मैनेजर राहुल चौधरी ने बताया कि दो से तीन दिन में पुल का सुधार कार्य पूरा हो जाएगा. इसके बाद 5 अक्टूबर से पुल पर आवागमन शुरू कर दिया जाएगा.
भोपाल रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं खरीदी के बाद खरीदे गये गेहूं में कमी…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कल्याण तथा उनके परिवारों की आर्थिक…
भोपाल प्रदेश में स्कूली बच्चों की सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…
रायपुर श्रद्धालुओं की मनोकामनाओं और प्रार्थनाओं को जगन्नाथ धाम तक पहुंचाएगी रथ उप मुख्यमंत्री अरुण…
रायपुर बस्तर संभाग मुख्यालय स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में गुरुवार को आयोजित 'दीदी…
रायपुर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर बोड़ला विकासखंड के दलदली मेन रोड खारिया…