हुकुमचंद मिल की तरह अन्य मिलों मजदूरों के लिए राहत प्रक्रिया शुरू

भोपाल

मध्यप्रदेश में हुकुमचंद मिल के समान स्वरुप की अन्य मिलों के मुद्दों को चिन्हित कर वहां के श्रमिकों को भी राहत प्रदान की जाएगी। इसके लिए औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है।  

सामान्य प्रशासन विभाग ने इसको लेकर सात दिन में प्रतिवेदन मांगा है। सहकारिता विभाग, श्रम विभाग और नगरीय विकास एवं आवास विभाग इस काम में सहयोगी के रुप में काम करेंगे। इन सभी विभागों को कहा गया है कि हुकुमचंद मिल के समान स्वरुप के अन्य मिलों के मुद्दों को चिन्हित कर उनकी अद्यतन स्थिति पर प्रतिवेदन तैयार करके सामान्य प्रशासन विभाग दें।

ऐसे होगी कवायद
प्रदेश में हुकुमचंद मिल के समान स्वरुप वाली ऐसी कई मिले है जो औद्योगिक विवाद के चलते बंद हो चुकी है। उनके विवाद औद्योगिक न्यायालयों से लेकर जिला और सत्र न्यायालय से लेकर हाईकोर्ट तक में प्रचलित है। मामले न्यायालय में होंने के कारण इनके विवादों का निराकरण नहीं हो पा रहा है। इसके चलते इनमेें काम करने वाले श्रमिक, मजदूर और उनके परिवार लंबे समय से परेशान है। आर्थिक रुप से कमजोर हो चुके श्रमिक अपने परिवार का सही तरीके से पालन-पोषण नहीं कर पा रहे है। अब श्रम विभाग इन मजदूरों के नेताओं से बात कर उन्हें न्यायालय से मामले वापस लेने  के लिए बात करेंगा। इसके अलावा इन्हें न्यायालय से बाहर समझौते के लिए मनाया जाएगा। इनकी देनदारियों का आंकलन किया जाएगा।

ऐसे निपटा था हुकुमचंद मिल का मामला
मध्यप्रदेश के इंदौर की हुकुमचंद मिल में श्रमिकों की बीस साल से देनदारिया बांकी थी। मजदूर राशि नहीं मिलने से परेशान थे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इसमें विशेष रुचि ली और नगरीय प्रशासन, श्रम विभाग के अफसरों की बैठक कर इसका हल निकाला। 464 करोड़ रुपए हाउसिंग बोर्ड के जरिए दिलाने की स्वीकृति दी गई। यहां की जमीन पर परियोजना विकास के बाद हाउसिंग बोर्ड और नगर निगम इंदौर के मध्य लाभ की राशि का उपयोग जनहित में किया जाएगा। यह निर्णय होंने से 25 हजार से अधिक श्रमिक परिवार के सदस्य लाभान्वितहुए है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

5 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

भोपाल इंदौर जिले के थाना लसूड़िया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, साहस एवं सूझबूझ…

5 hours ago
राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग 6 जून को नर्मदापुरम संभाग की समीक्षा करेगा, जिसमें संबंधित…

6 hours ago
गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

भोपाल  पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री  प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि गोंड…

6 hours ago
स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

भोपाल प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को भविष्योन्मुखी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार हरित आवास तकनीक…

6 hours ago
सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव  शंगीता आर. ने गुरुवार को राज्य के…

6 hours ago