मप्र कर्मचारी चयन मंडल के लिए बनी फांस 3200 आपत्तियों का निराकरण करना, रिजल्ट में होगी देरी

भोपाल

मप्र कर्मचारी चयन मंडल को पटवारी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट तैयार करने में कड़ी मशक्कत करना पड़ रही है, क्योंकि परीक्षा में पूछे गए सवालों पर 3200 आपत्तियां दर्ज हुई हैं। उनका निराकरण करने में ईएसबी को काफी मेहनत करना पड़ रही है। इसके चलते रिजल्ट जारी होने में विलंब भी हो सकता है।  ईएसबी ने मार्च और अप्रैल में पटवारी के छह हजार 755 पदों पर भर्ती कराने के लिए 12.79 लाख आवेदकों की परीक्षा आयोजित कराई थी। परीक्षा को 35 दिनों की 70 पारियों में पूरा किया गया।

 विद्यार्थियों से 200-200 से प्रश्न हल कराए
 हरेक पारी में विद्यार्थियों से 200-200 से प्रश्न हल कराए गए हैं। इस गणित से ईएसबी को पूरी परीक्षा में करीब 14 हजार प्रश्न उम्मीदवारों से हल कराए हैं। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों ने करीब 3200 आपत्तियां दर्ज कराई हैं, जिनका निराकरण ईएसबी को करना है। उनके निराकरण करने में ईएसबी के अधिकारियों को परेशानी हो रही है, क्योंकि आपत्तियों का निराकरण किए बिना ईएसबी रिजल्ट जारी नहीं कर सकता है।

एक माह का समय
पटवारी में सिलेक्शन को लेकर उम्मीदवारों में काफी क्रेज बना हुआ है। वे माडल आंसर से अपना अघोषित रिजल्ट तैयार कर चुके हैं। उन्हें सिर्फ ईएसबी के फाइनल रिजल्ट का इंतजार है। वहीं ईएसबी भी रिजल्ट देने के लिए पुरजोर कोशिश कर रहा है। प्रश्नों की संख्या के साथ आपत्तियों की संख्या ज्यादा होने के कारण मूल्यांकन और निराकरण में समय लग रहा है। इसके कारण जून में रिजल्ट आना मुश्किल दिखाई दे रहा है। जुलाई के दूसरे सप्ताह तक फाइनल आंशरशीट जारी होने के बाद ही रिजल्ट जारी किया जाएगा।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

सीमाओं की सुरक्षा की तरह महत्वपूर्ण है डेटा की सुरक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सीमाओं की सुरक्षा की तरह महत्वपूर्ण है डेटा की सुरक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल.  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आज की सबसे मूल्यवान संपत्ति डेटा…

11 hours ago
सभी समाजों को, उनकी परम्पराओं को जोड़ें, आल्हा-ऊदल स्मृति उत्सव और श्रावण महोत्सव भी मनायें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सभी समाजों को, उनकी परम्पराओं को जोड़ें, आल्हा-ऊदल स्मृति उत्सव और श्रावण महोत्सव भी मनायें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल.  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आगामी छह-सात माह में बड़े त्यौहार,…

11 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मौजूदगी में एग्रो सौर पीवी के लिए हुआ एमओयू

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मौजूदगी में एग्रो सौर पीवी के लिए हुआ एमओयू

भोपाल.  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की प्रदेश में एग्रो सौर ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने…

11 hours ago
होर्मुज जलडमरूमध्य में 3 महीने फंसे रहे छत्तीसगढ़ के नेवी अधिकारी रुद्रांश चौबे, बोले- सिर के ऊपर से गुजरती थीं मिसाइलें

होर्मुज जलडमरूमध्य में 3 महीने फंसे रहे छत्तीसगढ़ के नेवी अधिकारी रुद्रांश चौबे, बोले- सिर के ऊपर से गुजरती थीं मिसाइलें

रायपुर. समुद्र के बीचों-बीच खड़ा एक कार्गो शिप, चारों तरफ युद्ध का साया, आसमान में…

11 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले जीनानी कम्पनी के पदाधिकारी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले जीनानी कम्पनी के पदाधिकारी

भोपाल.  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सोमवार को मंत्रालय में बंगलुरू बेस्ड जीनानी डॉट एआई…

11 hours ago
महेश केवट का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- मतदान होता तो पार्टी में पड़ जाती टूट

महेश केवट का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- मतदान होता तो पार्टी में पड़ जाती टूट

भोपाल  कांग्रेस की सीनियर लीडर और तेलंगाना की प्रभारी मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा चुनाव में…

11 hours ago