5 फरवरी तक स्नातक पूरक परीक्षाओं के रिजल्ट, फिर भर सकेंगे परीक्षा फार्म

इंदौर.
दिसंबर-जनवरी के बीच देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने स्नातक पाठ्यक्रम की पूरक परीक्षाएं करवाई थी। इसमें बीए, बीकाम, बीएससी, बीएसएडब्ल्यू सहित अन्य यूजी कोर्स पहले और दूसरे वर्ष में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के पेपर हुए। 25 हजार पहले और 15 हजार दूसरे वर्ष में छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए। इनके रिजल्ट 5 फरवरी से घोषित कर दिए जाएंगे।

अभी इनकी उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन किया जा रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कापियां जांचने का काम 31 जनवरी तक पूरा करने की समयसीमा रखी है। इस दौरान कालेजों को नियमित और स्वाध्यायी विद्यार्थियों के इंटरनल मार्क्स भी एमपी आनलाइन के माध्यम से विश्वविद्यालय को भिजवाना है। वैसे विश्वविद्यालय ने साफ्टवेयर में मुख्य और इंटरनल परीक्षा के मार्क्स चढ़ाने के लिए आइटी सेंटर को पांच दिन का समय दिया है। इसके आधार पर 5 फरवरी से रिजल्ट घोषित किए जाएंगे।

पहले स्नातक द्वितीय वर्ष का परिणाम
अधिकारियों के मुताबिक, सबसे पहले स्नातक द्वितीय वर्ष का परीक्षा परिणाम निकालेंगे, क्योंकि इसमें बैठने वाले छात्र-छात्राएं मार्च में अंतिम वर्ष की परीक्षा देंगे। फरवरी से विद्यार्थियों से परीक्षा फार्म भरवा जाएंगे। जल्द ही स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा का टाइम टेबल जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुरानी परीक्षा स्कीम और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा मार्च में होगी।

22 जनवरी की निरस्त परीक्षा इन तारीखों को होगी
पीजी पाठ्यक्रम की पहले और तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं चल रही हैं, जिसमें एमकाम, एमए, एमएससी सहित अन्य पीजी कोर्स हैं। 22 जनवरी का पेपर विश्वविद्यालय ने आगे बढ़ाया है, क्योंकि इस दिन आयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होना है। छुट्टी होने के चलते विश्वविद्यालय ने 22 जनवरी के सारे पेपर अलग-अलग तारीख में रखे गए है। 25, 27, 29 जनवरी और 2 फरवरी को परीक्षा होगी।

नया शेड्यूल वेबसाइट पर
शेड्यूल विश्वविद्यालय प्रशासन ने वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। प्रत्येक पाठ्यक्रम के पेपर और तारीख तय कर दी है। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन एलएलबी, बीएएलएलबी, बीकामएलएलबी सहित एमबीए पहले और तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा करवाएंगे। इसके लिए 30 जनवरी तक टाइम टेबल घोषित किया जाएगा। वैसे 15 फरवरी बाद पेपर हो सकते है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

पेंच टाइगर रिजर्व में पेंच एडवांस वार्निंग सिस्टम से होगी वन्यजीव संरक्षण की निगरानी

पेंच टाइगर रिजर्व में पेंच एडवांस वार्निंग सिस्टम से होगी वन्यजीव संरक्षण की निगरानी

भोपाल पेंच टाइगर रिजर्व में वन्यजीव संरक्षण और निगरानी को और अधिक प्रभावी बनाने के…

29 minutes ago
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में प्रदेश का हो रहा है अधोसंरचात्मक विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में प्रदेश का हो रहा है अधोसंरचात्मक विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में विकसित हो रहे आधुनिक अधोसंरचना नेटवर्क…

34 minutes ago
उमरिया के पाली क्षेत्र के तिवनी गांव में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 5 की मौत

उमरिया के पाली क्षेत्र के तिवनी गांव में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 5 की मौत

उमरिया जिले के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत तिवनी गांव के पास शुक्रवार शाम एक दर्दनाक…

34 minutes ago
मंत्री सारंग ने किया निर्माणाधीन 10 लेन करोंद बायपास प्रोजेक्ट का निरीक्षण

मंत्री सारंग ने किया निर्माणाधीन 10 लेन करोंद बायपास प्रोजेक्ट का निरीक्षण

भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने शुक्रवार को निर्माणाधीन 10…

39 minutes ago
भारत को अक्षय ऊर्जा की वैश्विक महाशक्ति बना रही पीएम सूर्य घर योजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारत को अक्षय ऊर्जा की वैश्विक महाशक्ति बना रही पीएम सूर्य घर योजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व…

48 minutes ago
परियोजनाओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के लिए अंतर्विभागीय समन्वय और टीम भावना सर्वोपरि: सिंह

परियोजनाओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के लिए अंतर्विभागीय समन्वय और टीम भावना सर्वोपरि: सिंह

भोपाल नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी (एमपीयूडीसी) की समीक्षा…

54 minutes ago