आगामी दो-तीन माह में मिशन मोड पर कराया जाएगा राजस्व प्रकरणों का निराकरण-कलेक्टर

आगामी दो-तीन माह में मिशन मोड पर कराया जाएगा राजस्व प्रकरणों का निराकरण-कलेक्टर

कलेक्टर ने आयोजित पत्रकार वार्ता में पत्रकारों को दी जानकारी

कलेक्टर ने नर्मदा महोत्सव में सराहनीय भूमिका हेतु पत्रकारों को किया स्मृति चिन्ह भेंट
 
अनूपपुर

 कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय के नर्मदा सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि अनूपपुर जिले में आगामी दो-तीन माह में मिशन मोड पर राजस्व प्रकरणों का निराकरण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजस्व प्रकरणों के निराकरण हेतु विशेष अभियान के अंतर्गत किसानों के राजस्व प्रकरण फौती नामांतरण, नामांकन, बंटवारा, सीमांकन, नक्शा तरमीम एवं नक्शा दुरूस्ती सहित अन्य राजस्व प्रकरणों का निराकरण मिशन मोड में किया जाएगा। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों को लाभ देना है तथा राजस्व प्रकरणों का निराकरण गंभीरता के आधार पर करना है।   

पत्रकार वार्ता में सहायक जनसंपर्क अधिकारी सुश्री कुसुम मरकाम, जिला पंचायत के मीडिया अधिकारी श्री अमित श्रीवास्तव सहित जिले के प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकार एवं जनसंपर्क विभाग के स्टॉफ उपस्थित थे।  

पत्रकार वार्ता में कलेक्टर ने स्वास्थ्य सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं पर बेहतर कार्य योजना बनाकर कार्य करने की जानकारी पत्रकारों को दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के घोषणा के अनुरूप जिला खनिज प्रतिष्ठान मद पार्ट-बी के तहत पूर्ण किया जाएगा। इस दौरान कलेक्टर ने नर्मदा महोत्सव के दौरान पत्रकारों की सराहनीय भूमिका हेतु पत्रकारों का हृदय से आभार मानते हुए कहा कि नर्मदा जयंती में पत्रकारों का सहयोग प्रशंसा योग्य है। उन्होंने कहा कि मीडिया एवं पत्रकारों की भूमिका नर्मदा जयंती के अवसर पर सकारात्मक रही तथा इसका प्रचार एवं प्रसार राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर किया गया जिसकी चर्चाएं पूरे मध्य प्रदेश पर रही। इस दौरान कलेक्टर ने नर्मदा महोत्सव में सराहनीय भूमिका हेतु पत्रकारों को स्मृति चिन्ह भेंट किया।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : 1000 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में रायपुर का कारोबारी महेंद्र गोयनका गिरफ्तार…

CG : 1000 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में रायपुर का कारोबारी महेंद्र गोयनका गिरफ्तार…

रायपुर । यूरो कंपनी से जुड़े करीब 1000 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले…

17 minutes ago
CG : डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार के लिए आवेदन 31 तक…

CG : डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार के लिए आवेदन 31 तक…

सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कृषि विभाग द्वारा प्रतिष्ठित डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार 2026 हेतु जिले…

19 minutes ago
CG : नेटबॉल प्रतियोगिता में जांजगीर-चांपा ने दुर्ग को हराकर जीता राज्य स्तरीय खिताब…

CG : नेटबॉल प्रतियोगिता में जांजगीर-चांपा ने दुर्ग को हराकर जीता राज्य स्तरीय खिताब…

रायपुर । राजधानी के सप्रे मैदान एवं डिग्री गर्ल्स कॉलेज मैदान में आयोजित 'प्रथम छत्तीसगढ़…

21 minutes ago
CG : ग्रामीण क्षेत्रों में ’ग्रे-वॉटर’ प्रबंधन से बढ़ रही स्वच्छता…

CG : ग्रामीण क्षेत्रों में ’ग्रे-वॉटर’ प्रबंधन से बढ़ रही स्वच्छता…

प्रदूषण नियंत्रण के साथ भू-जल संवर्धन को भी मिल रहा बढ़ावा बालोद । स्वच्छ भारत…

29 minutes ago
CG : आईटीआई कोर्स के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 24 तक…

CG : आईटीआई कोर्स के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 24 तक…

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय आईटीआई में प्रवेश सत्र 2026-27 एवं 2026-28 के…

33 minutes ago
CG : दिवंगत आरक्षक के परिवार से 19 लाख की वसूली का आरोप, थाना प्रभारी गिरफ्तार, अधिवक्ता फरार…

CG : दिवंगत आरक्षक के परिवार से 19 लाख की वसूली का आरोप, थाना प्रभारी गिरफ्तार, अधिवक्ता फरार…

एक करोड़ के बीमा दावे में कथित हेराफेरी का मामलाधमकी देकर आधी राशि मांगने का…

35 minutes ago