परिवहन से राजस्व आय 3 हजार 54 करोड़ रूपये हुई

भोपाल
परिवहन विभाग को इस वर्ष अप्रैल से नवम्बर 2024 तक 3 हजार 54 करोड़ रूपये की राजस्व आय प्राप्त हुई है। इस वर्ष प्रदेश में राज्य सरकार ने परिवहन से राजस्व आय का लक्ष्य 5 हजार 500 करोड़ रूपये का निर्धारित किया है। परिवहन विभाग को पिछले वर्ष 2023-24 में 4 हजार 606 करोड़ रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ था, जो वर्ष 2022-23 के मुकाबले 14.61 प्रतिशत अधिक रहा था।

परिवहन विभाग की 50 सेवाएं फेसलेस
परिवहन विभाग की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिये विभाग ने अनेक कार्य किये हैं। वाहनों के रजिस्ट्रेशन, परमिट और ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित अधिकतर सेवाओं एनआईसी के पोर्टल "वाहन" और "सारथी" माध्यम से फेसलेस रूप में शुरू की गई हैं। अब आवेदक को सेवा प्राप्त करने के लिये ऑनलाइन आवेदन करने के बाद कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं है। विभाग ने अपनी 50 सेवाओं को फेसलेस किया है। परिवहन विभाग ने वाहन चेकिंग के दौरान पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से चेकिंग में वसूल किये जाने वाले राजस्व को केशलेस रूप में वसूल किये जाने के लिये भारतीय स्टेट बैंक से अनुबंध किया है। अनुबंध के बाद प्रदेश के सभी परिवहन कार्यालयों एवं रोड सेफ्टी एण्ड एनफोर्समेंट चेकिंग पाइंट पर पीओएस मशीन उपलब्ध कराई हैं। इस व्यवस्था से विभाग को अच्छे परिणाम भी मिले हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश

खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश

भोपाल  रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं खरीदी के बाद खरीदे गये गेहूं में कमी…

3 hours ago
पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कल्याण तथा उनके परिवारों की आर्थिक…

4 hours ago
पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

भोपाल  प्रदेश में स्कूली बच्चों की सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

4 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

रायपुर श्रद्धालुओं की मनोकामनाओं और प्रार्थनाओं को जगन्नाथ धाम तक पहुंचाएगी रथ उप मुख्यमंत्री  अरुण…

4 hours ago
बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर  बस्तर संभाग मुख्यालय स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में गुरुवार को आयोजित 'दीदी…

4 hours ago