रीवा: कर्ज में डूबे युवक ने दो बच्चों के साथ नदी में लगाई छलांग, एक का शव टमस नदी में मिला

रीवा

 रीवा में कर्ज ले कर उसे न चुका पाने के कारण युवक ने दो बच्‍चों के साथ नदी में छलांग लगा दी। एक का शव उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के नारीबारी में टमस नदी में मिला, अन्य दो की तलाश जारी है।
रीवा में कर्ज में डूबे पिता ने दो बच्चों के साथ राजापुर पुल से टमस नदी में छलांग लगा दी। घटना सोहागी थाना क्षेत्र के राजापुर पुल की है। पुल के पर लावारिस हालत में बाइक खड़ी मिली। जिसके बाद नदी में छलांग लगाने की आशंका के आधार पर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू।

मौके पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से सर्चिंग शुरू की। जहां युवक का शव 20 किलोमीटर दूर यूपी में बरामद हुआ। पिता के साथ नदी से एक बच्चे का शव भी बरामद कर लिया गया है। जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है।

दो बच्चों के साथ नदी में छलांग लगाने वाले युवक सुनील मांझी के पिता राम निहोर मांझी ने बताया कि मैं पैरा टोला छिवलहिया थाना सोहागी का रहने वाला हूं। मेरे दो लड़के हैं, जिनमें सुनील मांझी(31) मेरा बड़ा लड़का है। 19 सितंबर की रात सुनील अपनी बाइक (MP17MW3165) से अपनी पुत्री पुष्पा(5) और पुत्र पुष्पराज(4) को साथ लेकर घर से निकला।

मैंने पूछा कि कहां जा रहे हो। सुनील बोला कि इन बच्चों को स्कूल ड्रेस दिलाने त्योंथर जा रहा हूं। रात 9 बजे तक सुनील घर वापस नहीं आया। तब मेरी लड़की पूजा देवी ने सुनील को फोन किया। सुनील ने बताया कि वह चिल्ला बाजार में है। थोड़ी देर में घर आ रहा है। कुछ देर बाद ही सुनील को कई बार फोन लगाया। लेकिन सुनील फोन हीं उठा रहा था। मैंने अपने मामा के नाती संदीप मांझी को फोन लगाया और बोला कि सुनील का पता करो।

कुछ देर बाद संदीप ने मुझे फोन करके बताया कि सुनील का फोन कोई दूसरा आदमी उठा रहा है। जो बता रहा है कि राजापुर टमस नदी में बने पुल के पर सुनील की बाइक खड़ी है। बाइक में चाभी भी लगी है। बाइक में मीटर के पास मोबाइल रखा हुआ है। संदीप ने टमस नदी पुल पर पहुंचकर भी मुझे फोन से यही बताया कि सुनील की बाइक पुल के बीच खड़ी है। चाभी लगी है, गाड़ी में ही फोन रखा है। सुनील का कुछ पता नहीं चल रहा है। मैं तत्काल राजापुर पुल गया। वहां आसपास काफी देर तक तलाश की। लेकिन ना तो सुनील मिला और ना ही पुष्पराज और नातिन पुष्पा का कुछ पता चला। बाद में मालूम चला कि उसने बच्चों के साथ नदी में छलांग लगाई है।

मेरे बेटे सुनील ने परिवार के और रिश्तेदार के लोगों के साथ मिलकर समूह बनाकर लोन लिया था। जिसका कर्जा बाकी था। सुनील ने इसी साल मार्च महीने में एक पिकअप गाड़ी खरीदी थी। उसका भी लोन बाकी था।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

12 hours ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

12 hours ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

12 hours ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

12 hours ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

12 hours ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

12 hours ago