रीवा सुनियोजित विकास का सपना लेकर आगे बढ़ रहा है : उप मुख्यमंत्री

रीवा सुनियोजित विकास का सपना लेकर आगे बढ़ रहा है : उप मुख्यमंत्री

लोक निर्माण भवन का किया लोकार्पण

रीवा

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि रीवा सुनियोजित विकास का सपना लेकर आगे बढ़ रहा है। सिंचाई की सुविधाओं, सड़कों के निर्माण एवं अधोसंरचना विकास के साथ ही अन्य विकास के सभी कार्य प्राथमिकता से कराए जा रहे हैं। लोक निर्माण विभाग का अत्याधुनिक कार्यालय भवन विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए एक सौगात है। अच्छे कार्यालय में बैठकर वह बेहतर मन: स्थिति के साथ अधिक ऊर्जा से अपने कार्यों का संपादन कर सकेंगे। उप मुख्यमंत्री ने 350.16 लाख रुपए की लागत से मध्यप्रदेश पुनर्घनत्वीकरण योजना से निर्मित कार्यालय भवन का लोकार्पण किया।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पीडब्ल्यूडी कार्यालय में मुख्य अभियंता से लेकर अन्य अधिकारी और कर्मचारी एक ही छत के नीचे बैठेंगे तो उन्हें भी कार्य करने में आसानी होगी और लोगों को भी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि रीवा में आधुनिक जरूरतों को पूरी करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। हमें स्वस्थ रहने के लिए भारतीय प्राचीन परंपरा में लौटना होगा और प्राकृतिक खेती को अपनाना होगा। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि नियमित जीवनशैली व शुद्ध खानपान से ही विकास का फल आनंदपूर्वक लिया जा सकेगा। रीवा जिला गौ संरक्षण के साथ ही प्राकृतिक खेती की दिशा में आगे बढ़ रहा है। शरीर व जमीन को स्वस्थ रखने के लिए प्राकृतिक खेती अपनाना आवश्यक है।

इस अवसर पर स्वागत उद्बोधन में मुख्य अभियंता केके लक्षे ने कहा कि विभाग को भव्य और बेहतरीन भवन मिल गया है। हमारे विभाग के अधिकारी और कर्मचारी पूरी गुणवत्ता के साथ अपने कार्यों का निर्वहन करेंगे। तकनीकी प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कार्यपालन यंत्री हाउसिंग बोर्ड अनुज प्रताप सिंह ने बताया कि 1450 वर्गमीटर में 350.16 लाख रुपए की लागत से तीन तल का लोक निर्माण विभाग का कार्यालय भवन निर्मित किया गया है। उप मुख्यमंत्री ने परिसर में वृक्षारोपण भी किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष नगर निगम व्यंकटेश पाण्डेय, पार्षद अनीता वर्मा, अमिता सिंह, ज्योति सिंह, राजीव शर्मा, मण्डल अध्यक्ष गौरव पाण्डेय, सेवानिवृत्त संयुक्त संचालक डॉ. राजेश मिश्र, कार्यपालन यंत्री नितिन पटेल, हिमांशु वर्मा, संविदाकार राजेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीयजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विजय शुक्ला ने किया।

 

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

CG : जल जीवन मिशन से बदली पंडरवाही की तस्वीर, हर घर तक पहुंचा स्वच्छ पेयजल …

CG : जल जीवन मिशन से बदली पंडरवाही की तस्वीर, हर घर तक पहुंचा स्वच्छ पेयजल …

धमतरी : कभी पानी की एक-एक बूंद के लिए संघर्ष करने वाला नगरी विकासखंड का…

32 seconds ago
CG : बेटी को एग्जाम सेंटर लेकर जा रहा था पिता, ट्रक ने रौंदा …

CG : बेटी को एग्जाम सेंटर लेकर जा रहा था पिता, ट्रक ने रौंदा …

जीपीएम। जिले में सड़क हादसे में बीएससी छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई। छात्रा परीक्षा…

16 minutes ago
CG : सूरजपुर से आई खबर से वन विभाग में हड़कंप, मृत मिले तीन भालू …

CG : सूरजपुर से आई खबर से वन विभाग में हड़कंप, मृत मिले तीन भालू …

सूरजपुर। जिले के प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के झिंगरामाड़ा जंगल में एक साथ तीन भालुओं की…

20 minutes ago
CG : रिकेश सेन की पहल पर सड़क चौड़ीकरण व उन्नयन को मिली स्वीकृति …

CG : रिकेश सेन की पहल पर सड़क चौड़ीकरण व उन्नयन को मिली स्वीकृति …

भिलाई नगर । वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन की पहल पर कोहका-कुरूद मेन रोड से…

24 minutes ago
CG : निगम आयुक्त ने किया निर्माणाधीन टंकी, सफाई व्यवस्था और ई-लाइब्रेरी का निरीक्षण …

CG : निगम आयुक्त ने किया निर्माणाधीन टंकी, सफाई व्यवस्था और ई-लाइब्रेरी का निरीक्षण …

भिलाईनगर । नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने जोन-4 खुर्सीपार क्षेत्र…

27 minutes ago
CG : भिलाई को हरा-भरा बनाने सेक्टर-04 उद्यान में लगाए गए पौधे …

CG : भिलाई को हरा-भरा बनाने सेक्टर-04 उद्यान में लगाए गए पौधे …

भिलाईनगर । नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा शहर को हरा-भरा बनाने, पर्यावरण संरक्षण एवं ऊर्जा…

38 minutes ago