भितरवार में सीमांकन करने पहुंचे RI और पटवारी को ग्रामीणों ने बंधक बनाकर पीटा, थाने पहुंचकर बचाई जान

डबरा

ग्वालियर जिले की डबरा तहसील के ग्राम जतर्थी में जमीन का सीमांकन करने पहुंचे आरआई और पटवारी को ग्रामीणों ने बंधक बनाकर पीट दिया। साथ ही उनका मोबाइल भी छीना लिया। जैसे-तैसे वह ग्रामीणों से छूटकर भितरवार थाने पहुंचे और एफआईआर दर्ज कराई। घटना की जानकारी लगते ही डबरा से तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी भितरवार थाने पहुंच गए।
 

जानकारी के अनुसार डबरा अनुविभाग के अंतर्गत आने वाले ग्राम जतर्थी में सोमवार को कृषक घनश्याम पुत्र पन्नालाल कुशवाहा निवासी ग्राम गड़ाजर तहसील भितरवार की करियावटि मौजे की जमीन का सीमांकन होना था। जिसके लिए आरआई अंकित शर्मा, पटवारी अजमेर सिंह गांव पहुंचे थे। जमीन का सीमांकन शुरू हुआ तो आवेदक की ओर से दिलीप कुशवाहा, घनश्याम कुशवाहा मौके पर थे। इसी दौरान अनावेदकगण सोनू गुर्जर, कल्याण गुर्जर, झुन्नु गुर्जर, ऐंदल गुर्जर, श्री राम गुर्जर, रग्गो गुर्जर, गोलू गुर्जर के साथ आधा दर्जन अज्ञात लोग आ गए, जिन्होंने बिना कोई बातचीत किए हुए आरआई और पटवारी के साथ मारपीट कर दी और उन्हें बंधक बना लिया। हंगामा हुआ तो उन्होंने जैसे-तैसे छूटकर वरिष्ठ अधिकारियों को मामले से अवगत कराया और भितरवार थाने पहुंचे।

पुलिस थाने में दिए आवेदन में आरआई अंकित शर्मा ने बताया जब वह जमीन का सीमांकन कर रहे थे। इसी दौरान गुर्जर समुदाय के लोगों ने आकर लात घूंसों से मारपीट की और विरोध करने पर मोबाइल भी छीन लिया। पटवारी के साथ भी झूमाझटकी की गई। मारपीट के दौरान आरआई के शरीर और चेहरे पर भीकाफी चोटें आई हैं। इधर, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि एक दर्जन के लगभग लोग आक्रोशित होकर आरआई के साथ मारपीट कर रहे हैं। साथ ही धमकी भी दे रहे हैं।

पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि ऐसा करने वालों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। घटना की जानकारी लगाते ही डबरा से तहसीलदार विनीत गोयल, नायब तहसीलदार अनिल नरवरिया, भितरवार तहसीलदार राकेश वर्मा सहित अन्य अधिकारी थाने पहुंच गए थे। भितरवार एसडीओपी जितेंद्र नगाइच ने बताया कि सीमांकन करने गए आरआई के साथ मारपीट हुई है। मामले में सात लोगों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा और मारपीट सहित अन्य धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: ritop-news

Recent Posts

राजनांदगांव : सार्वजनिक खाली मैदान में 500 पौधे लगाने का लक्ष्य…

राजनांदगांव : सार्वजनिक खाली मैदान में 500 पौधे लगाने का लक्ष्य…

डोंगरगांव , पर्यावरण के क्षेत्र में अनेक लोग अपनी सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। उन्हीं…

2 minutes ago
राजनांदगांव : दस दुकानें निगम ने की सील, गंदगी पर जुर्माना…

राजनांदगांव : दस दुकानें निगम ने की सील, गंदगी पर जुर्माना…

राजनांदगांव | नगर निगम की टीम ने जीई रोड में कचरा फैलाने वालों पर कार्रवाई…

13 minutes ago
CG : बेटों से परेशान होकर आश्रम में चली गई थी मां, प्रशासन की पहल से लौटी घर …

CG : बेटों से परेशान होकर आश्रम में चली गई थी मां, प्रशासन की पहल से लौटी घर …

महासमुंद। नालसा द्वारा चलाए जा रहे अभियान ’’करूणा’’ तथा वृद्धजनों के लिए विशेष अभियान वरिष्ठजन…

16 minutes ago
राजनांदगांव : कन्या क्रीड़ा परिसर में प्रवेश, आवेदन 20 तक…

राजनांदगांव : कन्या क्रीड़ा परिसर में प्रवेश, आवेदन 20 तक…

राजनांदगांव | शासकीय कन्या क्रीड़ा परिसर अंबागढ़ चौकी में नई छात्राओं के चयन की प्रक्रिया…

16 minutes ago
CG : टीएस सिंहदेव ने राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी …

CG : टीएस सिंहदेव ने राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी …

रायपुर। पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई…

22 minutes ago
राजनांदगांव : स्मार्ट मीटर: पॉवर कट होने पर बैटरी से जल रही लाइट…

राजनांदगांव : स्मार्ट मीटर: पॉवर कट होने पर बैटरी से जल रही लाइट…

राजनांदगांव , स्मार्ट मीटर की स्मार्टनेस यह है कि बिजली गुल होने के बाद इसके…

24 minutes ago