भोपाल
पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने गोविंदपुरा क्षेत्र के आनंद नगर में ऋषिपुरम, मानक विहार, हथाईखेड़ा खेड़ा में सड़क निर्माण का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण एजेंसी को निर्देश दिये कि सीसी रोड का निर्माण करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि वर्षा का पानी सड़क से रहवासियों के घरों में नहीं जाए। उन्होंने कहा कि इसके लिए सड़क के दोनों तरफ नाली बनाए और पेपर ब्लॉक लगाये जाये। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने बताया कि 15 करोड़ की लागत से सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है इसमें एक किलोमीटर की सीसी रोड और लगभग 3 किलोमीटर की डामर रोड बनाई जाएगी। साथ ही हथाईखेड़ा का ब्रिज भी नया बनाया जाएगा। निरीक्षण के दौरान स्थानीय जन प्रतिनिधि, सड़क निर्माण एजेंसी के अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
जगदलपुर. बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने आईजी सुन्दरराज पी का सम्मान समारोह आयोजित…
पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब 10 लाख रुपये की फिरौती…
भोपाल मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग ने वर्ष 2026-27 में छात्रावास एवं आश्रमों में…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत आज राजधानी रायपुर के सोनपैरी…
रायपुर. महीनों के उहापोह के बाद आखिरकार प्रशासन की माना क्षेत्र स्थित ग्राम नकटी में…