महेश्वर में BJP प्रत्याशी के समर्थन में किया रोड शो, ढोलक की थाप पर थिरके CM मोहन, आदिवासी कलाकारों के साथ किया डांस

भोपाल
लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव का चुनावी दौरा जारी है। सीएम लगातार अलग-अलग क्षेत्रों का दौरा कर जनता के बीच पहुंच रहे हैं और मतदान की अपील कर रहे हैं। इसी कड़ी में सीएम आज खरगोन लोकसभा अंतर्गत खरगोन जिले की महेश्वर विधानसभा में पहुंचे जहां उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो किया। इस दौरान उनका अनोखा अंदाज देखने को मिला। सीएम ने रोड शो के दौरान आदिवासी लोक कलाकारों के साथ नृत्य किया। साथ ही ढोलक और मृदंग की थाप पर जमकर थिरके।

दरअसल मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज शुक्रवार को खरगोन लोकसभा से बीजेपी प्रत्याशी गजेंद्र सिंह पटेल के समर्थन में रोड शो करने महेश्वर विधानसभा पहुंचे थे। पीथमपुर नेट्रेक्स से मंडलेश्वर तक आयोजित रोड शो में वह शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कुछ आदिवासी लोक कलाकारों को मृदंग और ढोलक की थाप पर नृत्य करते हुए देखा। बस फिर क्या था, मुख्यमंत्री कलाकारों के बीच पहुंच गए और खुद भी थिरकने लगे।

सीएम मोहन ने कहा, देवी अहिल्याबाई की पावन भूमि महेश्वर से पुकार, फिर एक बार मोदी सरकार। खरगोन लोकसभा अंतर्गत खरगोन जिले की महेश्वर विधानसभा में पीथमपुर नेट्रेक्स से मंडलेश्वर तक आयोजित रोड शो का यह दृश्य बताता है कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में AbkiBaar400Paar का संकल्प अवश्य पूर्ण होगा। महेश्वर वासियों के इस अनमोल प्रेम के लिए ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूं। इस अवसर पर खरगोन लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी के प्रत्याशी गजेंद्र सिंह पटेल और अन्य नेता मौजूद रहे।

उन्होंने आगे कहा, प्रचंड गर्मी में भी महेश्वर की जनता के उत्साह में कोई कमी नहीं है। ये उत्साह, ये प्रेम आदरणीय प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार की सफलता की जीती-जागती तस्वीर है। प्रेम की छांव पाकर हृदय को शीतलता मिली; ये विश्वास और भी दृढ़ हुआ कि “देश के दिल” का हर वोट विकास को समर्पित होगा व मां भारती के आंचल में फिर से कमल खिलेगा।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी

मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी

भोपाल  मध्यप्रदेश के 3 प्रमुख सचिव (पीएस), 2 संभागायुक्त और 10 कलेलटरों पर तबादले की…

1 hour ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

रायपुर.  अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर 23 जून को छत्तीसगढ़ में खेल और पर्यावरण…

1 hour ago
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

रायपुर.  प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज…

2 hours ago
सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

रायपुर.  छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (सीएसआईडीसी) की 161वीं संचालक मंडल बैठक आज सोमवार…

2 hours ago
निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

रायपुर.  नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव शंगीता आर. ने नगरीय निकायों के कार्यों…

2 hours ago