मल्हारगढ़ क्षेत्र में बनी 700 करोड़ रुपए की सड़कें :उप मुख्यमंत्री देवड़ा

मल्हारगढ़ क्षेत्र में बनी 700 करोड़ रुपए की सड़कें :उप मुख्यमंत्री देवड़ा

ग्राम लसूडिया राठौर में 6 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले हाई स्कूल भवन का भूमि-पूजन

कौशल विकास राज्य मंत्री ने किया विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन

भोपाल

उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र का ग्राम लसूडिया राठौर में 6 करोड़ 75 लाख 23 हजार की लागत से निर्मित होने वाले हाई स्कूल भवन का भूमि पूजन किया। भवन का निर्माण पीआईयू विभाग द्वारा किया जाएगा। 18 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाली पेयजल टंकी एवं पाइप लाइन निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया। कलेक्टर दिलीप कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया, स्थानीय जनप्रतिनिधि, बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि स्कूल का भवन की गुणवत्ता का ध्यान रखें। भवन निर्माण में किसी तरह की कोई कमी नही होनी चाहिए। स्कूल निर्माण से आसपास के गाँवों के विद्यार्थियों को लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने बच्चों से कहा कि अच्छी पढ़ाई करें। अपने गांव तहसील जिला एवं प्रदेश का नाम रोशन करें माता-पिता एवं गुरुजनों का सम्मान करें एवं अनुशासन में रहे। उन्होंने कहा कि आगामी सत्र से स्कूल में 11वीं की कक्षाएं भी संचालित होना शुरू होगी। स्वच्छ भारत अभियान अंतर्गत सभी बच्चे अपने आसपास गंदगी ना होने दे एवं बड़ों को भी गंदगी करने से रोके।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मल्हारगढ़ विधानसभा में अभी तक 700 करोड़ रुपए की सड़के बनाई गई है। शिक्षा के क्षेत्र में, सिंचाई के हर क्षेत्र में हर क्षेत्र में चहुमुखी विकास हुआ है। लसूडिया राठौर में पेयजल टंकी के निर्माण से हर घर तक शुद्ध पीने का नल से जल मिलेगा।

कौशल विकास राज्य मंत्री ने किया विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन

भोपाल

कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में सीसी रोड एवं टीन शेड निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया। उन्होंने 10-10 लाख रुपये की लागत के ग्राम भीलखेड़ी और बावल्दा में सीमेंट-कांक्रीट रोड का भूमि-पूजन किया। टेटवाल ने ग्राम छायन में टीन शेड निर्माण के लिये भूमि-पूजन किया।

टेटवाल ने कार्यक्रम में शासन की जन-कल्याणकारी और रोजगार मूलक योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ग्रामीणजन इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठायें। टेटवाल ने कहा कि गाँवों का सर्वांगीण विकास सरकार की प्राथमिकता है। इस दौरान क्षेत्रीय जन-प्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी

मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी

भोपाल  मध्यप्रदेश के 3 प्रमुख सचिव (पीएस), 2 संभागायुक्त और 10 कलेलटरों पर तबादले की…

8 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

रायपुर.  अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर 23 जून को छत्तीसगढ़ में खेल और पर्यावरण…

8 hours ago
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

रायपुर.  प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज…

8 hours ago
सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

रायपुर.  छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (सीएसआईडीसी) की 161वीं संचालक मंडल बैठक आज सोमवार…

8 hours ago
निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

रायपुर.  नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव शंगीता आर. ने नगरीय निकायों के कार्यों…

9 hours ago