उज्जैन
उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। श्री महाकाल महालोक परिसर बनने के बाद इसमें काफी वृद्धि हुई है। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए उज्जैन में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं।
अब रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक पहुंच आसान करने के लिए रोप वे बनाया जा रहा है। रोप वे पौने दो किलोमीटर लंबा होगा, इससे मात्र पांच मिनट में मंदिर पहुंचा जा सकेगा। 153.72 करोड़ रुपये की लागत वाले 12 टावर के इस रोप वे को नेशनल हाईवे लाजिस्टिक मैनेजमेंट लिमिटेड बनवाएगी।
निर्माण का लक्ष्य सिंहस्थ-2028 के पहले रखा गया
इसके निर्माण का लक्ष्य सिंहस्थ-2028 के पहले रखा गया है। सड़क विकास निगम के अधिकारियों का कहना है कि टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, कंपनी को 24 माह में रोप वे बनाना होगा और उसका संचालन, रखरखाव भी वही करेगी। उधर, इसके लिए लोक निर्माण विभाग एवं नेशनल हाईवे लाजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड के बीच जो अनुबंध हुआ है, उस पर गुरुवार को मध्य प्रदेश सरकार की कैबिनेट ने भी अनुमति प्रदान कर दी।
उज्जैन में बढ़ा यातायात का दबाव
श्री महाकाल महालोक परिसर बनने के बाद से उज्जैन में यातायात का दबाव काफी बढ़ गया है। इसी को देखते हुए सरकार ने उज्जैन रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक रोप-वे योजना बनाई थी। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 24 फरवरी 2022 को रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक रोप वे बनाने की घोषणा की थी। रोप-वे का बोर्डिंग स्टेशन इंदौर गेट रेलवे स्टेशन के समीप माल गोदाम की तरफ बनेगा। दूसरा स्टेशन त्रिवेणी संग्रहालय के सामने पार्किंग स्थल और तीसरा स्टेशन महाकालेश्वर मंदिर के पास गणेश कालोनी से लिंक होगा।
रायपुर शासन प्रशासन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनसमस्याओं का संवेदनशील, पारदर्शी और समयबद्ध निराकरण…
रायपुर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आमजनो की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से…
भोपाल भोपाल जिले के थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…
रायपुर भारत सरकार के केबिनेट सचिव डॉ. टी.व्ही.सोमनाथन ने आज नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान…
रायपुर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण…