मां शारदा देवी मंदिर का रोपवे 12 दिनों तक बंद रहेगा, दर्शन के लिए सीढ़ियों से जाना होगा

मैहर
नवरात्रि के त्यौहार में अब कुछ दिन ही बचे हैं। ऐसे में मैहर के त्रिकूट पर्वत पर विराजी मां शारदा देवी का मंदिर प्रशासन भी तैयारियों में लग गया है। हर वर्ष लाखों की संख्या में भक्तगण पहुंचकर माता रानी की दर्शन करते हैं। ऐसे में जिला प्रशासन भी यहां तैयारियों में जुट गया है। साथ ही व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने में जुटा है। शारदा मंदिर तक पहुंचाने वाले रोपवे को बुधवार 18 सितंबर से बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद रोपवे की शुरुआत एक अक्टूबर से होगी।

1063 सीढ़ियां चढ़ने के बाद होंगे माई के दर्शन

जनकारी के अनुसार रोपवे सर्विस को अचानक बंद करने का कारण मेंटेनेंस बताया जा रहा है। दरअसल, 18 सितंबर से 30 सितंबर तक रोपवे मेंटेनेंस के लिए बंद रहेंगी। इस दौरान दर्शनार्थियों को माता के दरबार तक पहुंचने के लिए 1063 सीढ़ियां चढ़नी पड़ेंगी।

व्यवस्था में जुटा प्रशासन

दरअसल, 3 अक्टूबर से शुरू हो रहे नवरात्रि मेले की व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन सजग है। मेले से पहले रोपवे का मेंटेनेंस किया जाना है। इसका ख्याल रखा जा रहा है कि मेले के दौरान कोई खामी नहीं आए। मेंटेनेंस के दौरान मशीनरी का मेंटेनेंस करने के साथ ही सिक्योरिटी चेक भी होगा। रोपवे ऑपरेट करने वाली दामोदर रोपवे कंपनी के प्रबंधन ने इसकी जानकारी मंदिर प्रबंध समिति और जिला प्रशासन को दी है।

बड़ी संख्या में आते हैं भक्त

मां शारदा के दरबार में पूरे साल भीड़ रहती है। अपनी मनोकामनाओं को लेकर भक्त यहां आते हैं। वहीं, नवरात्रि के दौरान भक्तों की संख्या काफी अधिक बढ़ जाती है। नौ दिनों भक्त देश के अलग-अलग हिस्सों से मां का आशीर्वाद लेने आते हैं। इसे देखते हुए प्रशासन की टीम तैयारियों में जुट गई है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

10 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

भोपाल इंदौर जिले के थाना लसूड़िया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, साहस एवं सूझबूझ…

10 hours ago
राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग 6 जून को नर्मदापुरम संभाग की समीक्षा करेगा, जिसमें संबंधित…

10 hours ago
गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

भोपाल  पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री  प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि गोंड…

10 hours ago
स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

भोपाल प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को भविष्योन्मुखी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार हरित आवास तकनीक…

10 hours ago
सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव  शंगीता आर. ने गुरुवार को राज्य के…

10 hours ago