आयुष राज्य मंत्री कावरे की पहल पर 1.21 करोड़ रूपये की मिली मंजूरी

भोपाल

आयुष राज्य मंत्री रामकिशोर 'नानो' कावरे ने बताया है कि बालाघाट जिले के परसवाड़ा क्षेत्र के 3 जलाशयों की मरम्मत और सुदृढ़ीकरण के लिये एक करोड़ 21 लाख रूपये की मंजूरी मिल चुकी है। उन्होंने बताया कि अहमदपुर जलाशय की मरम्मत के लिये 17 लाख 94 हजार, शेरपार जलाशय के लिये 64 लाख 39 हजार और बन्ना जलाशय के लिये 38 लाख 98 हजार रूपये की मंजूरी राज्य शासन से मिल गई है। उन्होंने कहा कि जहाँ-जहाँ कटाव हुआ है, वहाँ मरम्मत की जायेगी।

राज्य मंत्री कावरे ने बताया कि राज्य सरकार किसानों के हितों को देखकर लगातार कार्य कर रही है। किसानों को कृषि कार्य के लिये शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 40 वर्षों से बंद पड़ी सातनारी सिंचाई परियोजना में 146 करोड़ रूपये की स्वीकृति मिल गई है। अब परसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के 55 गाँव में नई टेक्नालॉजी से खेतों में पानी पहुँचेगा। उन्होंने बताया कि बगलीपाठ और उससे लगे 30 गाँव के लिये माइक्रो सिंचाई परियोजना के लिये 181 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति लेने के ठोस प्रयास किये जा रहे हैं।

परसवाड़ा कॉलेज में बनेगा ऑडिटोरियम

राज्य मंत्री कावरे ने कहा कि रानी दुर्गावती महाविद्यालय परसवाड़ा में ऑडिटोरियम बनाया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस महाविद्यालय में 2 करोड़ 25 लाख रूपये की आधुनिक प्रयोगशाला के लिये प्रशासकीय स्वीकृति मिल चुकी है। इस मौके पर राज्य मंत्री का अभिनंदन किया गया।

खैरलांजी में विकास कार्यों का भूमि-पूजन

राज्य मंत्री कावरे ने आज विकास पर्व के दौरान परसवाड़ा क्षेत्र के ग्राम खैरलांजी और सरेखा में एक करोड़ 14 लाख रूपये के निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन किया। उन्होंने सीएलएफ भवन, हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर, उचित मूल्य दुकान और सभा मंच निर्माण का भूमि-पूजन किया। राज्य मंत्री ने इस मौके पर ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याएँ सुनकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये।

 

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

खंडवा  मध्य प्रदेश की सियासत में अयोध्या के श्री राम मंदिर को लेकर एक बार…

9 hours ago
‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

इंदौर हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने महिलाओं के प्रजनन अधिकारों को लेकर अहम फैसला…

9 hours ago
दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम देश की…

9 hours ago
मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार…

10 hours ago
बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम भोपाल  मध्यप्रदेश…

10 hours ago
सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान…

11 hours ago