भोपाल
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि सीहोर जिले की विद्युत अधोसंरचना को सुदृढ़ करने एवं विद्युत हानियों को कम करने के लिए 328 करोड़ रूपये स्वीकृत किये गए हैं। इनमें से केन्द्र सरकार द्वारा रिवेंप्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम के प्रथम चरण में 201 करोड़ रूपये और राज्य सरकार द्वारा 127 करोड़ रूपये के कार्य स्वीकृत किये गए हैं।
स्वीकृत राशि से कराये जाने वाले कार्यों में एक अति उच्च दाब उप केंद्र का निर्माण, 132/33 के.व्ही. अति उच्च दाब पॉवर ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि, 120 किलोमीटर 132 के.व्ही. लाइन निर्माण, 12 नवीन 33/11 के.व्ही. उप केंद्र निर्माण, 27 उच्च दाब उप केंद्रों में क्षमता वृद्धि और अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर स्थापना, वोल्टेज व्यवस्था के सुधार के लिए 42 स्थानों पर कैपेसिटर बैंक स्थापना, 1743 वितरण ट्रांसफार्मर स्थापना, 742 किलोमीटर निम्न दाब लाइनों का केबलिंग कार्य, 1592 किलोमीटर उच्च दाब फीडरों का विभक्तिकरण और कंडक्टर क्षमता वृद्धि के कार्य सम्मिलित हैं। इससे सीहोर जिले की लगभग 13 लाख की जनसंख्या लाभान्वित होगी। साथ ही आगामी 10 वर्षों की विद्युत मांग की सफलतापूर्वक पूर्ति हो सकेगी।
रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…
रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…
रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष चंदूलाल…
भोपाल निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…
रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…