सफाई मित्रो का होगा सम्मान, हितग्राही मूलक योजनाओ से किया जायेगा लाभान्वित, मैराथन दौड़ का होगा आयोजन

14 सितम्बर से 2 अक्टबर तक शहर से गाव तक चलेगा  स्वच्छता ही सेवा अभियान
व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार एवं अभियान के सफल आयोजन हेतु कलेक्टर ने दिये निर्देश

सफाई मित्रो का होगा सम्मान, हितग्राही मूलक योजनाओ से किया जायेगा लाभान्वित,
मैराथन दौड़ का होगा आयोजन

 

 सिंगरौली
स्वच्छ भारत मिशन अभियान के 10 वी वर्षगाठ के अवसर पर स्वच्छता ही सेवा अंतर्गत 14 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक विशेष अभियान चलाया जायेगा।अभियान के सफल क्रियान्वन हेतु कलेक्टर श्री चन्द्रशेखर शुक्ला के द्वारा जिले के अधिकारियो को नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुये अभियान के दौरान की जाने वाली गतिविधियों के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये गये है। कलेक्टर ने निर्देश दिये कि अभियान के दौरान सफाई मित्रो का सम्मान सहित स्वास्थ्य परीक्षण के साथ हितग्राही मूलक योजनाओं से हितग्राहियो को लाभ वितरण एवं मैराथन दौड़ का भी आयोजन किया जाये।

वही जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम के लिए नोडल अधिकारी जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। शहरी क्षेत्र के लिए नगर निगम आयुक्त नोडल अधिकारी होगे। वही ग्रामीण क्षेत्र के लिए संबंधित क्षेत्र के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नोडल अधिकारी होगे। नगर परिषद के लिए संबंधित बीएमओ नोडल अधिकारी होगे।
जारी कार्यक्रम के अनुसार 14 सितम्बर को अभियान का शुभारंभ जिला स्तर, ग्राम पंचायतो में किय जायेगा। जिसमें स्वच्छता ही सेवा की गतिविधियो से संस्थाओ और आम जन का जोड़ने का कार्य किया जायेगा। सर्वजनिक स्थलो पर स्वच्छता श्रमदान किया जायेगा। 14 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक जिले के विद्यालयो में स्वच्छता साफ सफाई विषयो पर व्याख्यान निबंध, चित्रकला, प्रतियोगिता, गीले एवं सूखे कचरे संबंधित चित्रकारी, विद्यालयो में स्वच्छता हेतु नवाचार, स्वच्छता पर कविता, स्वच्छता पोस्टर,  ब्लैक स्पाटो को चिन्हित कर साफ सफाई करना आदि प्रकार की गतिविधियां संचालित होगी।सभी शासकीय कार्यालयो की साफ सफाई, नुक्कड़ सभा, रात्रि चौपाल, साबुन से हाथ धोने का महत्व, नदी तटो तथा ग्रामो में विशेष सफाई की गतिविधियां, तालाबो बावड़ियो का सौदर्यीकरण, हाट बाजारो की सफाई कराई जायेगी। इसके अलावा विभिन्न गतिविधिया संचालित की जायेगी।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

MP के मेधावी छात्रों को बड़ी राहत, मेडिकल की पढ़ाई होगी सस्ती, बढ़ेंगी सीटें भी

MP के मेधावी छात्रों को बड़ी राहत, मेडिकल की पढ़ाई होगी सस्ती, बढ़ेंगी सीटें भी

भोपाल डॉक्टर बनने का सपना देखने वाले स्टूडेंट्स के लिए बड़ी राहत की खबर है।…

1 hour ago
धार भोजशाला विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में तीखी बहस, मुस्लिम पक्ष बोला- हेलीकॉप्टर नहीं है, तुषार मेहता ने दिया 900 मीटर वाला जवाब

धार भोजशाला विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में तीखी बहस, मुस्लिम पक्ष बोला- हेलीकॉप्टर नहीं है, तुषार मेहता ने दिया 900 मीटर वाला जवाब

 धार  सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को भोजशाला-कमाल मौला मस्जिद विवाद मामले की सुनवाई हुई. इस…

2 hours ago
प्रदेश में महिला सशक्तीकरण योजनाओं को मिलेगी नई रफ्तार- मंत्री भूरिया

प्रदेश में महिला सशक्तीकरण योजनाओं को मिलेगी नई रफ्तार- मंत्री भूरिया

प्रदेश में महिला सशक्तीकरण योजनाओं को मिलेगी नई रफ्तार- मंत्री भूरिया महिला बाल विकास मंत्री…

2 hours ago
नगरीय निकायों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें, कचरा फैलाने वालों पर लगायें जुर्माना – कलेक्टर

नगरीय निकायों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें, कचरा फैलाने वालों पर लगायें जुर्माना – कलेक्टर

नगरीय निकायों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें, कचरा फैलाने वालों पर लगायें जुर्माना -…

2 hours ago
कलेक्टर ने धनगवां सहकारी समिति का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने धनगवां सहकारी समिति का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने धनगवां सहकारी समिति का किया निरीक्षण किसानों को निर्धारित मापदंडों के अनुसार उर्वरक…

3 hours ago