दीक्षांत शपथ और उपदेश को अपने जीवन में उतारें विद्यार्थी: राज्यपाल पटेल

  • राज्यपाल पटेल बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में हुए शामिल
  • कार्यक्रम में विद्यार्थियों को प्रदान की उपाधि और स्वर्ण पदक

भोपाल.
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि शिक्षित वही है, जिसमें ज्ञान के साथ-साथ संस्कार भी होते हैं। विद्यार्थी जीवन में विश्वविद्यालय से प्राप्त होने वाले संस्कार जीवन के हर कदम पर आपके पथ प्रदर्शक होते है। पटेल मंगलवार को कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद थे।

राज्यपाल पटेल ने कहा कि दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों को परिवार, समाज और राष्ट्र के लिए उनके दायित्वों के निर्वहन के लिए प्रतिबद्धतापूर्वक आगे बढ़ने के लिय प्रेरित करता है। जीवन की सफलताओं में कभी भी अपने माता-पिता और गुरुजनों को नहीं भूलें। उनके सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। पटेल ने कहा कि शिक्षक, युवा वर्ग को दृढ़ संकल्पवान बनाएं। उन्हें समस्याओं से जूझना सिखाएं ताकि विपरीत परिस्थितियों में भी एपका आत्मबल बना रहें। विद्यार्थी वंचित वर्गों के प्रति भी संवेदनशीलता के साथ सहयोग के लिए तत्पर रहें।

स्वच्छता दिवस पर सक्रियता से भाग लें विद्यार्थी
राजपाल मंगुभाई पटेल ने विद्यार्थियों को 2 अक्टूबर को आयोजित होने वाले स्वच्छता दिवस पर होने वाली गतिविधियों में बढ़-चढ़कर और उत्साह पूर्वक हिस्सा लेने को कहा। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने परिसर को स्वच्छ रखने के लिए निरंतर प्रेरित करते रहने की समझाइश दी। कार्यक्रम के प्रारंभ में राज्यपाल पटेल का पुष्पगुच्छ, शॉल श्रीफल भेंटकर स्वागत और अभिनंदन किया गया।

राज्यपाल पटेल एवं अतिथियों ने विश्वविद्यालय की उपलब्धि पर आधारित स्मारिका का विमोचन किया। दीक्षांत समारोह में स्मृति-चिन्ह भी भेंट किया गया। इस अवसर पर कुलपति राष्ट्रीय विधि संस्थान विश्वविद्यालय, प्रो. एस. सूर्यप्रकाश भी उपस्थित थे। उन्होंने भारतीय शिक्षा की ऐतिहासिकता और गौरवशाली विरासत की महत्ता पर संक्षिप्त उद्बोधन दिया। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलपति सुरेश कुमार जैन ने बताया कि 165 विद्यार्थियों को उपाधि और स्वर्ण पदक प्रदान किये गए हैं। इस अवसर पर उन्होंने दीक्षित विद्यार्थियों को दीक्षांत उपदेश दिया और दीक्षांत शपथ दिलाई।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…

1 hour ago
मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…

2 hours ago
छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष  चंदूलाल…

2 hours ago
निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

भोपाल  निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…

2 hours ago
प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…

2 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

रायपुर  छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…

2 hours ago