राजगढ़ में ‘भगवा राज’, भाजपा ने 5-0 से किया क्‍लीन स्‍वीप

 राजगढ़
भारतीय जनता पार्टी की आंधी के सामने कांग्रेस के प्रत्याशी ठीक से सामना तक नहीं कर सके और सभी सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों ने कांग्रेस के प्रत्याशियों को एकतरफा हराया है। जिले में इस बार भगवा राज देखने को मिला है। जिले की पांचों सीटों पर भाजपा ने 5-0 से जीत दर्ज की है। पांच की पांचों सीटों पर भाजपा के उम्मीदवारों ने धमाकेदार जीत दर्ज की है। जैसे ही वोटों की पहले राउंड की गणना शुरू हुई तो सभी पांचों सीटों पर भाजपा के उम्मीदवारों ने बढ़त बढ़ाना शुरू कर दी थी। इसी के साथ भाजपा प्रत्याशी पांचों सीटों पर लगातार बढ़त बनाए हुए थे। अंतिम राउंड की गणना के साथ ही जिले की पांचों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों राजगढ़ से अमर सिंह यादव, ब्यावरा से नारायण सिंह पंवार, नरसिंहगढ़ से मोहन शर्मा, खिलचीपुर से हजारीलाल दांगी व सारंगपुर से गौतम टेटवाल ने रिकार्ड वोटों से जीत दर्ज की है।

पहली बार इतने बड़े अंतर से जीते भाजपा प्रत्याशी
जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों ने बढ़े अंतर से जीत दर्ज की है। इसके पहले कभी भी इतने अधिक अंतर से सभी सीटों पर भाजपा ने सभी सीटों पर जीत दर्ज नहीं की थी। 2003 में नरसिंहगढ़ से भाजपा प्रत्याशी मोहन शर्मा ने सबसे अधिक 27 हजार वोटों से जीत दर्ज की थी, तो 2013 में राजगढ़ से अमर सिंह यादव ने 51 हजार वोटों से जीत दर्ज की थी, लेकिन बाकी सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों ने कम-कम वोटों से जीत दर्ज की थी। यह पहला मौका है जब जिले की सभी सीटों 15 हजार से लेकर 36 हजार वोटों से जीतने में सफल रहे हैं।

सबसे अधिक वोटों से जीते नारायण सिंह पंवार
जिले की पांचों विधानसभा सीटों के जो परिणाम आए हैं उसके मुताबिक सबसे अधिक वोटों से ब्यावरा से भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह पंवार ने जीत दर्ज की है, जबकि सबसे कम वोटों से खिलचीपुर से हजारीलाल दांगी जीते हैं। पंवार ने कांग्रेस प्रत्याशी पुरुषोत्तम दांगी को रिकॉर्ड 36 हजार से अधिक वोटों से हराया है, जबकि हजारीलाल दांगी ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रियव्रत सिंह को 14 हजार से अधिक वोटों से हराया है।
इसके अलावा सारंगपुर से गौतम टेटवाल ने कांग्रेस की कला मालवीय को 23 हजार से अधिक वोटों से हराया तो नरसिंहगढ़ में मोहन शर्मा ने कांग्रेस प्रत्याशी गिरीश भंडारी को 27 हजार से अधिक वोटों से हराया है।

शुरू से उत्साह में थे भाजपा कार्यकर्ता, मायूस नजर आए कांग्रेसी
मतगणना वाले दिन भाजपा प्रत्याशी व उनके समर्थक सुबह से ही उत्साह से लबरेज नजर आ रहे थे। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी व उनके समर्थक सुबह से ही मायूस नजर आ रहे थे। जैसे ही पहले राउंड का परिणाम सामने आया तो भाजपा ने सभी पांचों सीटों पर लीड हासिल कर ली थी। इसके बाद ही कांग्रेस मायूस होने लगे थे। जैसे-जैसे राउंड बढ़ते गए उसी के साथ भाजपा खेमे में उत्साह व कांग्रेस के खेमे में मायूस छाना शुरू हो गई थी। हालांकि भाजपा के

पूर्व ऊर्जा मंत्री हारे प्रियव्रत सिंह हारे
खिलचीपुर से भाजपा प्रत्याशी हजारीलाल दांगी ने कांग्रेस प्रत्याशी व कमल नाथ सरकार में ऊर्जा मंत्री रहे प्रियव्रत सिंह को करीब 14 हजार से अधिक वोटों से हरा दिया। इसके पहले प्रियव्रत सिंह तीन बार विधायक रह चुके हैं। 2013 में भी दांगी ने उन्हें हराया था।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

कृषि विभाग की सख्त कार्रवाईःवैष्णवी एग्रो इंडस्ट्रीज से उड़ीसा प्रिंट वाले उर्वरक की 11 बोरियां जब्त,

कृषि विभाग की सख्त कार्रवाईःवैष्णवी एग्रो इंडस्ट्रीज से उड़ीसा प्रिंट वाले उर्वरक की 11 बोरियां जब्त,

रायपुर  किसानों को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

46 minutes ago
शहडोल की रॉयल अरहर वेरायटी बनेगी किसानों की कमाई का नया जरिया, मिलेगा बेहतर दाम

शहडोल की रॉयल अरहर वेरायटी बनेगी किसानों की कमाई का नया जरिया, मिलेगा बेहतर दाम

शहडोल   खरीफ सीजन में मध्य प्रदेश के कई जिलों में धान की खेती जमकर की…

1 hour ago
मालवा में किसानों का बढ़ा इंतजार, बारिश की कमी से अटकी सोयाबीन की बुवाई; बीज ₹10 हजार के पार

मालवा में किसानों का बढ़ा इंतजार, बारिश की कमी से अटकी सोयाबीन की बुवाई; बीज ₹10 हजार के पार

नागदा   अब तक दो इंच बरसात हुई है। हालांकि कृषि विज्ञानियों का कहना है कि…

1 hour ago
छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी तेज, गोवा और उत्तराखंड मॉडल का होगा अध्ययन

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी तेज, गोवा और उत्तराखंड मॉडल का होगा अध्ययन

 रायपुर  राज्य सरकार ने राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने के लिए प्रक्रिया…

1 hour ago
‘तुम्हारे जैसे 1000 पति रख सकती हूं’, पत्नी की टिप्पणी को कोर्ट ने माना उकसाने वाला; पति की सजा में दी राहत

‘तुम्हारे जैसे 1000 पति रख सकती हूं’, पत्नी की टिप्पणी को कोर्ट ने माना उकसाने वाला; पति की सजा में दी राहत

छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने पत्नी की हत्या मामले में पति की सजा कम…

2 hours ago
MP के 14 जिलों को बड़ी सौगात, केन-मंदाकिनी लिंक प्रोजेक्ट से 6 लाख हेक्टेयर सिंचाई रकबा बढ़ेगा

MP के 14 जिलों को बड़ी सौगात, केन-मंदाकिनी लिंक प्रोजेक्ट से 6 लाख हेक्टेयर सिंचाई रकबा बढ़ेगा

भोपाल  मध्य प्रदेश में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार को लेकर सरकार ने बड़ा कदम उठाया…

2 hours ago