सागर : ‘नाथेश्वर धाम’ के बाबा ओंकार मिश्रा पर महिला ने झाड़-फूंक के नाम पर दुष्कर्म का आरोप लगाया

सागर

बागेश्वर धाम में लोगों का पर्चा बनाकर उनकी समस्याओं का निदान पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री करते हैं। अब अंचल में ठीक वैसे ही अनेक बाबा इस प्रकार का पर्चा बनाने का दावा करने लगे हैं। ऐसा ही एक बाबा सागर जिले की माल्थोन तहसील के पथरिया वामन गांव में अपना आश्रम बना कर लोगों का पर्चा बनाकर उनका समाधान करने का दावा करने लगे थे। इन्होंने अपना नाम रखा था 'नाथेश्वर धाम'। अब इन बाबा पर एक महिला ने झाड़-फूंक के नाम पर दुष्कर्म करने का आरोप लगा सागर एसपी को आवेदन दिया है।

झाड़-फूंक की आड़ में महिला से दुष्कर्म करने वाले बाबा के खिलाफ पुलिस ने गुरुवार को प्रकरण दर्ज किया है। पीड़ित महिला ने एसपी कार्यालय पहुंचकर मामले की शिकायत की थी। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच करते हुए बाबा ओंकार मिश्रा नागेश्वर धाम सरकार के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

जानकारी के अनुसार, 24 दिसंबर को 34 वर्षीय महिला ने एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत की थी। बताया था कि बांदरी क्षेत्र में रामसखा आश्रम के बाबा ओंकार मिश्रा (नाथेश्वर धाम सरकार) दो साल पहले मिले थे। मैं अपने पति के साथ गयाजी जा रही थी। तभी बस में बाबा मिला। उसने पति के साथ जान-पहचान बनाई। बाबा ने पितरों की मुक्ति के लिए उसके पति को भागवत कथा कराने का संकल्प दिला दिया। इसके बाद पिछले साल पितृपक्ष में मूल पाठ कराया। बाबा घर पर 8 दिन तक रुका।

इसी दौरान बाबा ने मोबाइल से पीड़िता के साथ कुछ फोटो भी क्लिक कर लिए। फिर आए दिन कॉल कर पति और पीड़िता से आश्रम आकर दरबार में पर्चा बनवाने व समस्या का समाधान कराने को बुलाने लगा। जिस पर पीड़िता दिसंबर 2023 को पति के साथ बाबा के आश्रम पर गई। वहां बाबा ने पर्चा बनाया और अक्सर बीमार रहने से छुटकारा दिलाने के लिए आश्रम में ही लालमिर्ची का तांत्रिक हवन-पूजन व उतारा कराने का बोला। भरोसे में आकर वह पूजन कराने के लिए राजी हो गए। इसके बाद पीड़िता को बाबा आश्रम के कमरे में ले गया। कमरे में ले जाकर बाबा ने आग में कुछ डाला और धुआं उठा, जिससे पीड़िता बेहोश हो गई।

उसे जब होश आया तो उसे शक हुआ कि उसके साथ गलत काम हुआ है। बाबा से बोला तो वह तांत्रिक क्रिया करने की धमकी देने लगा। इसके बाद से बाबा लगातार परेशान करने लगा। शिकायत पर एसपी ने बांदरी थाना पुलिस को मामले की जांच के निर्देश दिए थे। बांदरी पुलिस ने प्रकरण में जांच करते हुए बाबा ओंकार मिश्रा के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। बांदरी थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह बुंदेला ने बताया कि महिला की शिकायत पर बाबा के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज किया है। हर पहलू पर जांच की जा रही है। बाबा फिलहाल गिरफ्त से बाहर है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: rapetop-news

Recent Posts

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति : छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ से अधिक की मदर सैंक्शन जारी

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति : छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ से अधिक की मदर सैंक्शन जारी

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के अंतर्गत छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों…

2 hours ago
बीजापुर में रेड डॉट अभियान ने पकड़ी रफ्तार- गांव-गांव तक पहुँच रहा माहवारी स्वच्छता का संदेश

बीजापुर में रेड डॉट अभियान ने पकड़ी रफ्तार- गांव-गांव तक पहुँच रहा माहवारी स्वच्छता का संदेश

रायपुर बीजापुर में रेड डॉट अभियान ने पकड़ी रफ्तार- गांव-गांव तक पहुँच रहा माहवारी स्वच्छता…

2 hours ago
गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो बुजुर्ग व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो बुजुर्ग व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  गुना जिले के थाना राघौगढ़ क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

2 hours ago
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मृत पाये गए नर बाघ का हुआ पोस्टमॉर्टम

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मृत पाये गए नर बाघ का हुआ पोस्टमॉर्टम

भोपाल  बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, उमरिया अंतर्गत पनपथा बफर क्षेत्र के ग्राम खेरवा टोला में 24…

2 hours ago
वन मंत्री केदार कश्यप ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

वन मंत्री केदार कश्यप ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

रायपुर वन मंत्री  केदार कश्यप ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और…

2 hours ago
भोपाल में चार्जिंग पर लगा मोबाइल बना साइबर ठगी का जरिया, खाते से उड़े ₹1 लाख

भोपाल में चार्जिंग पर लगा मोबाइल बना साइबर ठगी का जरिया, खाते से उड़े ₹1 लाख

भोपाल ऐशबाग में रहने वाले एक ऑटो इलेक्ट्रिक वर्कशाप संचालक साइबर ठगी का शिकार हो…

3 hours ago