सागर : गौरझामर के न्यू बस स्टैंड पर लगी आग, सात दुकानें जलकर खाक

सागर
 सागर जिले के गौरझामर के न्यू बस स्टैंड स्थित दुकानों में मंगलवार- बुधवार दरमियानी रात लगभग दो बजे अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि एक के बाद एक सात दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।

आग लगी देख मौके पर स्थानीय लोग पहुंचे जिन्होंने सूचना दुकानदारों, पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया था कि सभी दुकानें जलकर खाक हो गई।

लाखों रुपये का नुकसान हो गया
जानकारी के मुताबिक इन दुकानों मे जनरल स्टोर, दूध डेरी, नाश्ते की दुकान, सब्जी की दुकान संचालित थी। वहीं आग लगने से दुकानदारों का लाखों रुपया का नुकसान बताया जा रहा है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर मामला जांच में लिया है।

इधर… सागर में मेंटेनेंस के चलते इन क्षेत्रों में बिजली गुल रहेगी
सागर शहर के विभिन्न 33/11 केवी. सबस्टेशनो एवं फीडरो पर मेंटेंनेंस के लिए 18 दिसंबर से 21 दिसंबर तक सुबह नौ बजे से एक बजे तक संबधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली कंपनी के कार्यपालन अभियंता अजीत चौहान (नगर संभाग) सागर ने जानकारी देते हुए बताया कि 18 दिसंबर को डीडी नगर उपकेंद्र से संबंधित 11 केवी डीडी नगर में लाइट बंद रहेगी।

वहीं गौर नगर फीडर के अंतर्गत गौर नगर प्लाटिंग, कृष्णा नगर, पटेल मार्केट, नेहा नगर, विद्यापुरम, गायत्री नगर, विशुद्ध विहार कॉलोनी, मानस नगर, बंसल हास्पिटल के पीछे का क्षेत्र, प्रभाकर नगर, दीनदयाल नगर, मकरोनिया रेलवे स्टेशन, गंभीरिया, बंसल हास्पिटल, अंकुर स्कूल, सेंट मेरी स्कूल इत्यादि क्षेत्र एवं 19 दिसंबर को पुलिस लाइन, एसपी कार्यालय, सिविल लाइन, नेपाल पैलेस, कालीचरण चौराहा बिजली बंद रहेगी।

जेल एरिया, लाल स्कूल, स्नेह नगर, गोपालगंज, एमएलबी स्कूल इत्यादि क्षेत्र एवं 20 दिसंबर को केंट क्षेत्र, लाल कुर्ती, परेड चक्र, 28 नं. रेलवे गेट, सेंट जोसेफ स्कूल, हेंग रोड इत्यादि क्षेत्र तथा 21 दिसंबर को बडतूमा, सागर स्टेट कालोनी इत्यादि क्षेत्रो में सुबह नौ बजे एक बजे तक विद्युत प्रवाह बंद रहेगा। कार्य के अनुसार प्रस्तावित शट-डाउन की समयावधि घटाई या बढा़ई भी जा सकती है।

फायर फाइटर गाड़ी ने आग पर काबू पा लिया है। आगजनी में दुकानों में रखा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। दुकानदारों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का पंचनामा बनाया है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: fire

Recent Posts

’विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन स्तर में सुधार लाने योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से पहुंचे’

’विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन स्तर में सुधार लाने योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से पहुंचे’

रायपुर ’राज्यपाल  डेका ने की पीएम जनमन योजना की समीक्षा’ राज्यपाल  रमेन डेका ने आज…

27 minutes ago
वन विभाग में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने आईटी ट्रेनिंग हॉल का लोकार्पण

वन विभाग में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने आईटी ट्रेनिंग हॉल का लोकार्पण

भोपाल  प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख  शुभरंजन सेन ने भोपाल स्थित वन…

37 minutes ago
नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता

नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, अपराधियों के…

42 minutes ago
अशोकनगर पुलिस की बड़ी सफलता

अशोकनगर पुलिस की बड़ी सफलता

भोपाल  अशोकनगर पुलिस ने तत्परता, संवेदनशीलता एवं पेशेवर दक्षता का परिचय देते हुए मात्र 06…

57 minutes ago
सिंहस्थ: 2028, श्रद्धालुओं को मिलेगा माँ शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सिंहस्थ: 2028, श्रद्धालुओं को मिलेगा माँ शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सिंहस्थ : 2028 में 30 किलोमीटर…

57 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को भारत भवन में सदानीरा समागम का करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को भारत भवन में सदानीरा समागम का करेंगे शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बुधवार 27 मई को भारत भवन में 'जल गंगा संवर्धन…

1 hour ago