उज्जैन
सावन और अधिक मास का पुण्य लाभ लेने श्री राम कथा मर्मज्ञ संत मुरारी बापू द्वादश ज्योतिर्लिंगो पर श्री राम कथा कर रहे हैं। इस कड़ी में मुरारी बापू भगवान शिव को श्री राम कथा सुना रहे हैं। यह कथा बाबा महाकाल को सुनाने शनिवार को मुरारी बापू उज्जैन आए। उन्होंने सबसे पहले गर्भगृह पहुंचकर बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन और अभिषेक किया।
मानस मर्मज्ञ संत मुरारी बापू शनिवार सुबह विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। गर्भगृह में पुजारी आशीष शर्मा और पुजारी संजय शर्मा के पुरोहितत्व में संत मुरारी बापू ने बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन किया। मुरारी बापू ने महामृत्युंजय के मंत्रोच्चार के बीच बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन किया और उन्हें एक लोटा जल अर्पित किया। इसके बाद पूजन-अभिषेक किया गया। श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बापू का श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति की ओर से स्वागत-सम्मान भी किया। बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन करने के बाद बापू ने ई-कार्ट में बैठकर श्री महाकाल महालोक का भ्रमण भी किया।
भोपाल देवास जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…
भोपाल ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सृजन एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति…
रायपुर चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है राज्यपाल रमेन डेका…
भोपाल राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में उज्जैन ने…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण…
भोपाल उच्च शिक्षा विभाग में वर्तमान में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। ऐसे…