अनूपपुर
मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री,पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल, राष्ट्रीय महासचिव संजय कपूर के अनूपपुर आगमन पर दिखी बड़ी गुटबाज़ी, कोतमा विधायक के विनम्र अपील को राहुल भैया एवं संजय कपूर ने किया बाय-बाय। हुआ यूं कि पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं राष्ट्रीय महासचिव अनूपपुर जिला मुख्यालय के एक युवा नेता मयंक त्रिपाठी के यहां स्वल्पाहार ग्रहण करने जा रहे थे. उनका कार्यक्रम वहां पूर्व से तय रहा। लेकिन अपने वर्चस्व के लिए कोतमा विधायक नहीं उक्त युवा नेता के ग्रह के पूर्व ही दूसरे युवा नेता के ग्रह में दोनों वरिष्ठ नेताओं को रुकवाना चाहा लेकिन नेता प्रतिपक्ष के वाहन का शीशा तक नहीं नीचे हुआ और उन्होंने बाय-बाय करते हुए पूर्व से निर्धारित युवा नेता के यहां स्वल्पाहार ग्रहण करने प्रस्थान कर गए।ऐसे में कोतमा के माननीय क्या करते, उन्हें बहुत ही ग्लानि हुई और मन ही मन अपने किए कराए का नतीजा मिलने पर निराश रहे। और तो और जिस युवा नेता के ग्रह ग्राम में कोतमा के माननीय स्वागत सत्कार कराना चाह रहे थे उक्त युवा नेता भी माननीय की पकड़ जान ली।
हुआ भव्य स्वागत
पूर्व जिला कार्यवाहक अध्यक्ष मयंक के निवास पर राष्ट्रीय महामंत्री संजय कपूर एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल का भव्य स्वागत किया गया जिससे कोतमा विधायक के चेहरे पर मायूसी छाई रही।
रायपुर संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक कलाओं…
रायपुर उप मुख्यमंत्री अरुण साव विश्व सायकल दिवस पर आज जगदलपुर में आयोजित 'सन्डे ऑन…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में 36वीं…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सहकारिता क्षेत्र प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था…
रायपुर. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी…
भोपाल आगामी मानसून को देखते हुए नरेला विधानसभा क्षेत्र में जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति…