संस्कृत भाषा भारतीय संस्कृति का मूल आधार है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
संस्कृत भाषा भारतीय संस्कृति का मूल आधार है, वेद, पुराण, कला, संस्कृति और हमारे सारे ग्रंथों का सार सरलता से पढ़ा जा सकता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री ने संस्कृत सप्ताह के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएँ दीं
भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संस्कृत सप्ताह के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा है कि संस्कृत भाषा भारतीय संस्कृति का मूल आधार है, इस भाषा में वेद, पुराण, कला, संस्कृति और हमारे सारे ग्रंथों का सार सरलता से पढ़ा जा सकता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पूरे प्रदेश में संस्कृत भाषा को बढ़ावा देने के लिए संकल्पित है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में महर्षि संस्कृत संस्थान से संबंद्ध सभी विद्यालयों में प्रदेश स्तर पर 16 से 22 अगस्त तक संस्कृत सप्ताह मनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संस्कृत को लोकव्यापी बनाने के साथ विश्व स्तर पर स्थापित करने का आहवान किया है।
दुर्ग । कृषकों को समय पर एवं गुणवत्तायुक्त व पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराना…
जांजगीर-चांपा । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिला मुख्यालय स्थित भीमा…
जांजगीर चांपा । कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी…
जांजगीर-चांपा । कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में बाल विवाह की सूचना पर जिला कार्यक्रम…
जांजगीर-चांपा । महात्मा गांधी नरेगा के अंतर्गत विकसित अमृत सरोवरों में 21 जून 2026 को…
एमसीबी । ग्राम पंचायत घघरा के पोडीडोल पारा में पेयजल संकट और ग्रामीणों द्वारा गंदा…