प्रदेश में 16 से 22 अगस्त को संस्कृत सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है

प्रदेश में 16 से 22 अगस्त को संस्कृत सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है

महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के माध्यम से आयोजित किये जा रहे हैं विविध कार्यक्रम

भोपाल

प्रदेश में प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी श्रावण मास में संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार की दृष्टि से 16 से 22 अगस्त तक संस्कृत सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान से संबद्ध सभी शासकीय, अशासकीय, परम्परागत संस्कृत विद्यालय और महाविद्यालय में विभिन्न गतिविधियाँ और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।

सप्ताह के पहले दिन 16 अगस्त को संस्कृत शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को तिलक लगाकर शुभकामनाएँ दी गईं। इसके साथ ही संस्कृत विषय के शिक्षकों ने संस्कृत भाषा में किये जा रहे शोधों के बारे में छात्रों को जानकारी दी। सप्ताह के दूसरे दिन 17 अगस्त को शिक्षण संस्थाओं में संस्कृत गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में एकल गीत के साथ सामूहिक गीतों की भी प्रस्तुतियाँ दी गईं। सप्ताह के तीसरे दिन 18 अगस्त को सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक विषयों पर केन्द्रित विषय-विशेषज्ञों के व्याख्यान आयोजित किये गये। इसके साथ ही शिक्षण संस्थाओं में विशेष रूप से आज के दौर में संस्कृत क्यों आवश्यक है विषय पर व्याख्यान दिये गये।

सप्ताह के दौरान चौथे दिन 19 अगस्त को श्रावणी उपाक्रम, वेद-पूजन तथा वेदपाठ किये गये। इसमें छात्रों की भागीदारी अधिक से अधिक हो, यह सुनिश्चित किया गया। सप्ताह के पाँचवें दिन 20 अगस्त को विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में सम्पर्क कर संस्कृत पाठ्यक्रम के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी गई। सप्ताह के छठवें दिन 21 अगस्त को शिक्षण संस्थाओं में गीत, कविता एवं संस्कृत भजन संध्या का आयोजन किया गया।

सप्ताह के अंतिम दिन 22 अगस्त को प्रदेश की समस्त संस्कृत शिक्षण संस्थाओं में संस्कृत विद्वानों के व्याख्यान होंगे। महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित हो रहा है। प्रदेश में 40 शासकीय, 102 अशासकीय और 90 परम्परागत विद्यालय संस्कृत भाषा माध्यम से संचालित हो रहे हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG में जिंदा कोटवार को मृत बताकर हटाया गया, हाईकोर्ट ने आदेश किया रद्द

CG में जिंदा कोटवार को मृत बताकर हटाया गया, हाईकोर्ट ने आदेश किया रद्द

बिलासपुर. सरकारी तंत्र की लापरवाही का मामला सामने आया है. जीवित व्यक्ति को सरकारी रिकार्ड…

10 hours ago
डिप्टी CM साव का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- NEET और स्मार्ट मीटर के बहाने फैलाई जा रही अराजकता

डिप्टी CM साव का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- NEET और स्मार्ट मीटर के बहाने फैलाई जा रही अराजकता

रायपुर. छत्तीसगढ़ की सियासत में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है. उपमुख्यमंत्री अरुण…

11 hours ago
CG के बीजेपी विधायक का कांग्रेस पर निशाना, बोले- ‘भारत माता की जय नहीं बोलना तो चीन-इटली चले जाएं’

CG के बीजेपी विधायक का कांग्रेस पर निशाना, बोले- ‘भारत माता की जय नहीं बोलना तो चीन-इटली चले जाएं’

रायपुर. संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन केंद्र सरकार राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’…

12 hours ago
आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान

आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान

आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान बायोमेट्रिक आधारित प्री-ऑथराइजेशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर…

12 hours ago
रामनामी परंपरा की गाथा को राष्ट्रीय सम्मान, छत्तीसगढ़ी संस्कृति का बढ़ा गौरव

रामनामी परंपरा की गाथा को राष्ट्रीय सम्मान, छत्तीसगढ़ी संस्कृति का बढ़ा गौरव

रामनामी परंपरा की गाथा को राष्ट्रीय सम्मान, छत्तीसगढ़ी संस्कृति का बढ़ा गौरव 72वें राष्ट्रीय फिल्म…

12 hours ago
CG में हेडमास्टर की हत्या के बाद भड़की हिंसा, आरोपियों के घरों में लगाई आग, गांव में तनाव

CG में हेडमास्टर की हत्या के बाद भड़की हिंसा, आरोपियों के घरों में लगाई आग, गांव में तनाव

बलरामपुर. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के घमनी गांव में हेडमास्टर की हत्या के बाद इलाके…

13 hours ago