18 दिन चलेगी संत रविदास यात्रा, 246 जनसंवाद कार्यक्रम होंगे: लाल सिंह आर्य

भोपाल

भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कहा है कि संत रविदास मंदिर निर्माण यात्रा 18 दिनों तक चलेगी और इस दौरान 246 जनसंवाद कार्यक्रम किए जाएंगे। इसके बाद 12 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मंदिर निर्माण के लिए सागर में भूमिपूजन करेंगे।

संत रविदास यात्रा को लेकर प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल की मौजूदगी में पत्रकारों से चर्चा करते हुए आर्य ने कहा कि 8 फरवरी 2023 को सागर में आयोजित संत रविदास महाकुंभ में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संत रविदास का 100 करोड़ की लागत से भव्य मंदिर निर्माण कराने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री की घोषणा 12 अगस्त को मूर्त रूप लेने जा रही है। मंदिर निर्माण को लेकर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से पांच समरसता यात्राएं निकल रहीं हैं जिनमें भाजपा के वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहेंगे।

12 अगस्त को सभी यात्राएं सागर पहुंचेंगी। यात्रा के दौरान हर गांव से मिट्टी और रास्ते में मिलने वाली हर नदी का जल संचय किया जाएगा। हर रथ पर कलश, ध्वज और संत रविदास का चित्र और चरण पादुका रहेंगी। संत रविदास के विचारों को जन-जन तक पहुँचाना ही यात्रा का उद्देश्य है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

Indore Metro के अंडरग्राउंड रूट में चुनौती, एयरपोर्ट एरिया में ब्लास्टिंग से होगी खुदाई

Indore Metro के अंडरग्राउंड रूट में चुनौती, एयरपोर्ट एरिया में ब्लास्टिंग से होगी खुदाई

इंदौर  इंदौर में मेट्रो ट्रेन के अंडरग्राउंड हिस्से का काम फिलहाल एयरपोर्ट के समीप चल…

49 minutes ago
Ladli Behna Yojana: कब आएगी 37वीं किस्त? ऐसे चेक करें खाते में आए ₹1500 या नहीं

Ladli Behna Yojana: कब आएगी 37वीं किस्त? ऐसे चेक करें खाते में आए ₹1500 या नहीं

भोपाल   लाडली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार की वो योजना है जो प्रदेश की जरुरतमंद…

55 minutes ago
विकास कार्यों में नही होगी कोई कमी -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

विकास कार्यों में नही होगी कोई कमी -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

​रायपुर         छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश की जनता की समस्याओं के त्वरित…

10 hours ago
रसिंहपुर के डायल-112 हीरोज ट्रेन से गिरकर घायल हुए व्यक्ति को त्वरित सहायता पहुँचाकर कराया अस्पताल में भर्ती

रसिंहपुर के डायल-112 हीरोज ट्रेन से गिरकर घायल हुए व्यक्ति को त्वरित सहायता पहुँचाकर कराया अस्पताल में भर्ती

भोपाल  नरसिंहपुर जिले के थाना गाडरवारा अंतर्गत चौकी सालीचौका क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता,…

11 hours ago

सड़क दुर्घटना में चकनाचूर पेल्विस (श्रोणि) की हड्डी का सफल ऑपरेशन, सिम्स में युवक को मिला नया जीवन

रायपुर सड़क दुर्घटना में चकनाचूर पेल्विस (श्रोणि) की हड्डी का सफल ऑपरेशन, सिम्स में युवक…

11 hours ago
देश में शीघ्र लागू होगी समान नागरिक संहिता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

देश में शीघ्र लागू होगी समान नागरिक संहिता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि देश में एक निशान, एक विधान…

11 hours ago