सतना में दरिंदगी का शिकार बनी मासूम की आज सर्जरी

सतना

सतना में पांच साल की रेप पीड़ित बच्ची के सभी टेस्ट नार्मल आए हैं, अब डॉक्टर उसकी सर्जरी की तैयारी कर रहे हैं। गौरतलब है कि सतना के जगत देव तालाब स्थित शिव मंदिर के पास रहने वाली पांच साल की मासूम को एक वहशी दरिंदे ने हवस का शिकार बनाया था। आरोपी कुछ दिन पहले ही रेप के मामले में जमानत पर जेल से बाहर आया था। बच्ची को घायल अवस्था मे इलाज के लिए रीवा के मेडिकल कालेज में रिफर किया गया है। यहां उसकी हालत में सुधार हो रहा है। अब डॉक्टर उसकी सर्जरी की तैयारी कर रहे हैं।

लहूलुहान बच्ची को गोद में ले जा रहा था आरोपी राकेश
पुलिस के मुताबिक बुधवार 16 अगस्त की शाम लगभग साढ़े 5 बजे राकेश बालिका को अपने साथ ले गया था। कुछ देर बाद वह लहूलुहान हालत में बालिका को गोद में लेकर जाता दिखाई पड़ा। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस खेरमाई रोड तक पहुंच गई थी। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। यहां से पुलिस आरोपी और बालिका को थाने ले आई, जहां बालिका बेहोश हो गई।

मैहर में भी हुई थी ऐसी ही घटना
कुछ दिन पहले सतना जिले की मैहर तहसील में एक मासूम बच्ची से गैंगरेप की घटना सामने आई थी। इसमें दो आरोपी शारदा मंदिर ट्रस्ट के कर्मचारी थे। अब रेप की वारदात का नया मामला सतना जिला मुख्यालय के जगत देव तालाब के पास का है। स्थानीय रहवासी राकेश वर्मा नाबालिग बच्ची को अपने साथ घुमाने के बहाने ले गया और हवस का शिकार बना डाला। बच्ची की हालत बिगड़ने पर उसे सतना जिला अस्पताल में भर्ती किया गया,जहां  से उसे बेहतर इलाज के लिए रीवा रेफर कर दिया गया।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

CG : धमतरी एसपी ने कई पुलिसकर्मियों का किया ट्रांसफर …

CG : धमतरी एसपी ने कई पुलिसकर्मियों का किया ट्रांसफर …

धमतरी। पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। प्रशासनिक कसावट लाने के लिए निरीक्षक,…

1 minute ago
CG : CGPSC 12 जुलाई को लेगी SI प्रारंभिक परीक्षा …

CG : CGPSC 12 जुलाई को लेगी SI प्रारंभिक परीक्षा …

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की सूबेदार, उप निरीक्षक कैडर और प्लाटून कमांडर (प्रारंभिक)…

6 minutes ago
CG : 17 जजों का ट्रांसफर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जारी किया आदेश …

CG : 17 जजों का ट्रांसफर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जारी किया आदेश …

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने उच्च न्यायिक सेवा संवर्ग के 17 न्यायिक अधिकारियों के तबादले के…

11 minutes ago
CG : कलेक्टर ने ली महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक निर्देश …

CG : कलेक्टर ने ली महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक निर्देश …

महासमुंद : कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में गुरुवार को महिला एवं बाल…

17 minutes ago
रायपुर : केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी से महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने की सौजन्य भेंट

रायपुर : केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी से महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने की सौजन्य भेंट

रायपुर : केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी से महिला एवं बाल विकास…

1 hour ago
CG : रायगढ़ में सड़क हादसे, दो की मौत …

CG : रायगढ़ में सड़क हादसे, दो की मौत …

रायगढ़। जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में 2 लोगों की मौत हो गई। एक मामले…

2 hours ago