सिंधिया ने किया बड़ा ऐलान शिवपुरी और गुना में बनेगा एयरपोर्ट

शिवपुरी

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्य प्रदेश के दो शहरों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने प्रदेश के दो जिलों में दो नए एयरपोर्ट बनाने का ऐलान किया है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को कहा कि मध्य प्रदेश के गुना और शिवपुरी जिले में 45-45 करोड़ रुपये के निवेश से हवाई अड्डे बनाए जाएंगे।

सिंधिया अपने गृह क्षेत्र गुना की लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार हैं। यह निर्वाचन क्षेत्र शिवपुरी जिले के कुछ हिस्सों को कवर करता है। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने गुना और शिवपुरी में 45-45 करोड़ रुपये के निवेश से हवाई अड्डे बनाने का निर्णय लेकर एक बड़ा उपहार दिया है। मंत्री ने बताया कि यहां हवाई अड्डा बनने के बाद 19 सीट वाले विमान संचालित करने वाली विमानन कंपनी गुना से राज्य की राजधानी भोपाल के लिए सेवाएं प्रदान करेंगी।

इस दौरान यह जानकारी सामने आई कि केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की क्षेत्रीय संपर्क योजना ‘उड़ान’ के तहत हवाई अड्डों के निर्माण को मंजूरी दी गई है। उन्होंने इस अवसर पर याद किया कि उनके दिवंगत पिता और पूर्व नागरिक उड्डयन मंत्री माधवराव सिंधिया ने गुना से भोपाल और दिल्ली के लिए वायुदूत (अब बंद हो चुकी विमानन कंपनी) सेवा शुरू की थी।

बीते दिनों भाजपा ने इस साल होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए 195 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया था। इस लिस्ट में मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को विदिशा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है, जबकि गुना से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को टिकट दिया गया है। अब इस दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राज्य को दो एयरपोर्ट की सौगात देने का ऐलान कर दिया है। इससे गुना और शिवपुरी की जनता को तो फायदा मिलेगा ही, इसके आसपास के जिलों के लोगों को भी इन एयरपोर्ट की वजह से लाभ मिलेगा।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

​रायपुर       धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…

2 hours ago
सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…

2 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

2 hours ago
विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

3 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…

3 hours ago