अशोकनगर
केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपनी जीत के बाद अशोकनगर क्षेत्र की जनता को धन्यवाद के लिए पहुंचे तो वहां उनका सामना उनके अनूठे समर्थक से हुआ। सिंधिया ने क्षेत्र की जनता को इतनी बड़ी जीत होने पर नतमस्तक होकर धन्यवाद दिया। धन्यवाद सभा के बाद सिंधिया ने एक युवक रुपेश अवस्थी को बिना शर्ट पहने युवक को देखा तो इसका कारण पूछा। उसने बताया कि 2019 लोकसभा चुनावों में सिंधिया की हार के बाद से ही उसने शर्ट और चप्पल त्याग दी थी।
सिंधिया ने खुद उसे शर्ट पहनाई। रुपेश ने बताया कि मैं पिछले लोकसभा चुनाव 2019 से शर्ट और चप्पल नहीं पहन रहा हूं। मैंने उस समय सिंधिया की यहां पर हुई हार के बाद यह दोनों चीज छोड़ दी थी। अब सिंधिया जीत के बाद अशोकनगर आए तो उन्होंने ही शर्ट पहनाई है। मैंने सोचा था कि जब सिंधिया जी की जीत होगी, तब ही मैं शर्ट पहनूंगा। इस दौरान घर पर ही रहा। सर्दियों में भी मैंने न तो चप्पल पहनी और न ही शर्ट। चप्पल तो अब भी नहीं पहनी है। सिंधिया जी के हाथों से ही चप्पलें पहनूंगा।
सिंधिया दिखे युवक को शर्ट पहनाते हुए
अशोकनगर जिले के तुलसी पार्क पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक युवक को शर्ट पहनाई। युवक ने बताया कि उसने प्रतिज्ञा ली थी कि जब तक जनता ज्योतिरादित्य सिंधिया को सांसद बनाकर संसद नहीं भेजेगी, तब तक मैं शर्ट और चप्पल नहीं पहनूंगा। आज मुझे ज्योतिरादित्य सिंधिया ने तुलसी पार्क पर शर्ट पहनाई है।
भोपाल मध्य प्रदेश आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) की जांच में देश विरोधी गतिविधियों के आरोपितों…
रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…
अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…
भोपाल रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…
रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…
रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…