भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि स्काउट एवं गाइड संगठन के विद्यार्थी अनुशासन, परिश्रम, राष्ट्र प्रेम और मानवीय गुण सीखकर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आज स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ पर उनसे मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में भेंट करने आए करीब सवा सौ स्काउट एवं गाइड विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ पर बधाई दीं। इस अवसर पर भारत स्काउट एवं गाइड मध्यप्रदेश के राज्य सचिव श्री राजेश मिश्रा, स्काउट गाइड संगठन के सहायक राज्य संगठन आयुक्त श्री राजेश मेवाड़े, स्काउट मास्टर मोहम्म्द अजहरउद्दीन, श्री प्रतीक, श्री संजू मेवाड़े और शिक्षिका श्रीमती राजकुमारी बुंदेला एवं श्रीमती नितिशा तिवारी उपस्थित थीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्काउट एवं गाइड विद्यार्थियों के समूह छायाचित्र भी खिंचवाया।
भोपाल भोपाल और लखनऊ के बीच यात्रियों को जल्द ही वंदे भारत ट्रेन की सुविधा…
भोपाल मध्य प्रदेश में मंत्रिपरिषद ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक के प्रारूप को स्वीकृति…
भोपाल मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने भोपाल जिले के ऐतिहासिक महत्व वाले जगदीशपुर में …
इंदौर इंदौर शहर में देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से देश के अलग-अलग हिस्सों तक…
बिलासपुर. सरकारी तंत्र की लापरवाही का मामला सामने आया है. जीवित व्यक्ति को सरकारी रिकार्ड…
रायपुर. छत्तीसगढ़ की सियासत में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है. उपमुख्यमंत्री अरुण…